सेवा दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का 70वां जन्मदिन

मुंगेर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। उनके दीर्घायु ए

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Sep 2020 10:27 PM (IST) Updated:Fri, 18 Sep 2020 10:27 PM (IST)
सेवा दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का 70वां जन्मदिन
सेवा दिवस के रूप में मनाया प्रधानमंत्री का 70वां जन्मदिन

मुंगेर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 70वां जन्मदिन सेवा दिवस के रूप में मनाया गया। उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ होने की मंगल कामना के लिए नगर अध्यक्ष अजीत कुमार छोटू की अध्यक्षता में चंडिका स्थान में यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव मंडल सहित सभी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इसके बाद सदर अस्पताल में मरीजों के फल, बिस्किट आदि का वितरण किया। वहीं, 11 भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर रक्तदान किया। वहीं, संध्या में कुशवाहा मार्केट में पीएम के जन्मदिन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दीये जलाए। वहीं, दक्षिणेश्वर मां काली मंदिर में भाजपा नेता अंबरीश चंद्र सिंह उर्फ डिक्की सिंह के नेतृत्व में दीये जला कर प्रधानमंत्री के लंबी उम्र की प्रार्थना की गई। वहीं, जिला परिषद अध्यक्ष रामचरित्र मंडल की अध्यक्षता में भी प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

हवेली खड़गपुर : नगर के सिंहपुर महादलित टोला में भाजपा नगर मंडल की ओर से गरीब बच्चों के बीच कॉपी, कलम व मिठाइयां वितरित की गई। जिसका नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष रजनीश झा ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तारापुर विधानसभा के विस्तारक रवि चौधरी, विशिष्ट अतिथि शंभू केशरी, शक्ति केंद्र प्रभारी शिव शंकर चौधरी, नगर मंत्री अजीत साह आदि मौजूद थे।

असरगंज : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर असरगंज प्रखंड क्षेत्र के मकवा पंचायत में असरगंज जिला परिषद सदस्य अनिल वैध द्वारा 25 पौधे लगाए गए।

chat bot
आपका साथी