लोक जन शिकायत निवारण सह जन जागरूकता कार्यक्रम में कल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

मुंगेर । अखिल भारतीय भष्ट्राचार निर्मूलन संघर्ष समिति के तत्वाधान में असरगंज दुग्ध बाजार के प्रांगण्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:42 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:42 PM (IST)
लोक जन शिकायत निवारण सह जन जागरूकता कार्यक्रम में कल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा
लोक जन शिकायत निवारण सह जन जागरूकता कार्यक्रम में कल्याणकारी योजनाओं पर हुई चर्चा

मुंगेर । अखिल भारतीय भष्ट्राचार निर्मूलन संघर्ष समिति के तत्वाधान में असरगंज दुग्ध बाजार के प्रांगण में लोक जन शिकायत निवारण सह जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष कृष्ण जयसवाल, डॉ. राकेश, जिला उपाध्यक्ष श्रीकांत सिंह, भूतपूर्व प्राचार्य वासुदेव प्रसाद साह, शिक्षक अर्जून प्रसाद साह, कोकाय प्रसाद साह, हाइकोर्ट के सेवानिवृत्त पेशकार कमलेश्वरी प्रसाद साह, समाजसेवी वकील प्रसाद साह , जर्नादन दास, मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. राकेश ने और मंच संचालन श्रीकांत सिंह ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. राकेश ने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। जैसे मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन, कन्या विवाह, लक्ष्मीबाई विधवा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, कौशल प्रशिक्षण योजना आदि का लाभ योग्य लाभुक जानकारी के अभाव में नहीं ले पाते हैं। इसी कारण जन जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं के लिए 432 लाभुकों को आवेदन भरवाया गया। जिसे संबंधित विभाग को भेजा जाएगा। आवेदन का निष्पादन करा कर लाभुकों को लाभ दिलाने की दिशा में पहल किया जाएगा। पूर्व प्राचार्य वासदेव साहा ने कहा कि बहुत कम ऐसे संगठन हैं, जो भष्ट्राचार के खिलाफ लड़ाई लड़ते हैं। डॉ. राकेश भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ते हुए कई बार जेल गए, इसके बाद भी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रखे हुए हैं। परिधानम के संस्थापक मुकेश कुमार, राजेश कुमार ने भी अपने अपने उदगार व्यक्त किए। इस अवसर पर रवि गुप्ता, अशोक केडिया, रामानंद साह, राजीव भगत, राजेश भगत उर्फ मंटू, बिटटू कुमार, कुंदन कुमार, प्रीतम कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी