चेकडैम निर्माण की कवायद तेज, निरीक्षण करने पहुंची टीम

संवाद सूत्र बरियारपुर (मुंगेर) करहरिया दक्षिणी पंचायत के खड़िया पिपरा गांव के समीप घ्

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:33 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:33 PM (IST)
चेकडैम निर्माण की कवायद तेज, निरीक्षण करने पहुंची टीम
चेकडैम निर्माण की कवायद तेज, निरीक्षण करने पहुंची टीम

संवाद सूत्र, बरियारपुर (मुंगेर) : करहरिया दक्षिणी पंचायत के खड़िया पिपरा गांव के समीप घोहरा गांव में मनी नदी पर बनने वाले चेकडैम व पइनों के पुनस्र्थापन काम की कवायद तेज कर दी गई है। रविवार को जल संसाधन विभाग भागलपुर के मुख्य अभियंता अनिल कुमार स्थल निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने स्थलीय निरीक्षण कर चेकडैम निर्माण व उनके निर्माण स्थल की प्रस्तावित स्थल की जांच की। बताते चलें कि की सालों से मनी नदी पर चेक डैम निर्माण के लिए ग्रामीण विभागीय स्तर पर प्रयास कर रहे थे। मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने ग्रामीणों को उक्त कार्य कराने का आश्वासन दिया था जिसके आलोक में उन्होंने इस कार्य को स्वीकृति दिलाया है। इस काम को पूरा करने के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। किसानों का कहना है कि चेक डैम का निर्माण हो जाने से बरियारपुर प्रखंड की तीन पंचायतों के किसानों को इसका काफी फायदा होगा। किसान हर वर्ष में दो फसल की पैदावार कर सकते हैं। जल संसाधन विभाग तारापुर के कार्यपालक अभियंता रामजी चौधरी, कनीय अभियंता संजय कुमार शर्मा, मुखिया संजय कुमार सिंह सरपंच उधोग यादव ग्रामीण अरुण प्रकाश, सुबोध कुमार सिंह, विनय कुमार झा, प्रमोद यादव सहित अन्य थे।

सांसद का प्रयास दिख रहा धरातल पर मुंगेर के सांसद राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने बरियारपुर की जनता से जो वादा किया था, वह पूरा होता दिख गया। आज चैकडैम उसी का परिणाम है। सांसद ने बताया कि चैकडैम निर्माण के लिए जो समय निर्धारित की गई थी, समय पर बनकर तैयार हो जाएगा। सांसद ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को किसी भी समस्याओं के लिए परेशान नहीं होना पड़े। हर काम समय पर पूरा होगा। इधर, चेक डैम निर्माण के लिए कई वर्षों से लोग प्रयास कर रहे थे। सांसद की ओर इस कार्य की स्वीकृति दिलाए जाने पर ग्रामीण प्रशांत कुमार जदयू नेता मिथिलेश कुमार मंडल चंद्र दिवाकर कुमार सहित अन्य ने सांसद को बधाई दी है।

chat bot
आपका साथी