दो मूल्यांकन केंद्रों पर आज से इंटर का मूल्याकन कार्य आरंभ

मुंगेर। जिला में इंटर परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो मूल्यांकन केंद्रों पर आज

By JagranEdited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 09:35 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 09:35 PM (IST)
दो मूल्यांकन केंद्रों पर आज से 
इंटर का मूल्याकन कार्य आरंभ
दो मूल्यांकन केंद्रों पर आज से इंटर का मूल्याकन कार्य आरंभ

मुंगेर। जिला में इंटर परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दो मूल्यांकन केंद्रों पर आज से शुरू होगा। मूल्यांकन कार्य में कोविड़ के नियमों का पालन किया जाएगा। मूल्यांकन केंद्र में प्रवेश करने वालों के लिए मास्क लगाना अनिवार्य है। मूल्यांकन कार्य टाउन उच्च विद्यालय तथा बैजनाथ बालिका उच्च विद्यालय में होगा। इन दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर शुक्रवार से मूल्यांकन आरंभ कर दिया जाएगा।

बता दें कि इस बार जिले को मूल्यांकन कार्य के लिए कुल 94 हजार 672 उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराई गई है। जिनका दोनों केंद्रों पर मूल्यांकन किया जाना है। इसके लिए बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने 15 मार्च अंतिम तारीख निर्धारित किया है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए कुल 277 परीक्षकों की नियुक्ति की गई है। जो दोनों मूल्यांकन केंद्रों पर मूल्यांकन कार्य निर्धारित अवधि में संपन्न कराएंगे। टाउन उच्च विद्यालय में 191 परीक्षक को तैनात किया गया है। जो कुल 52702 उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन करेंगे। जबकि बैजनाथ उच्च विद्यालय स्थित मूल्यांकन केंद्र पर 86 परीक्षकों को तैनात किया गया है। जो कुल 41907 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन करेंगे। इस सबंध में टाउन स्कूल के प्राचार्य अरविद कुमार चौधरी ने बताया कि मूल्यांकन को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। मूल्यांकन केंद्र पर कोविड प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा। शुक्रवार को पहले दिन परीक्षक योगदान देंगे एवं 12 बजे के बाद मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया जाएगा। शनिवार से सुचारु रुप से मूल्यांकन कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। जबकि निर्धारित तिथि तक मूल्यांकन कार्य संपन्न करा लिया जाएगा।

chat bot
आपका साथी