रास्ता पर पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी, एक महिला जख्मी

मुंगेर । मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम टीकारामपुर में दो पक्षों में रास्ता पर नाले का पान

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 07:45 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 08:33 PM (IST)
रास्ता पर पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी, एक महिला जख्मी
रास्ता पर पानी बहाने को लेकर हुए विवाद में गोलीबारी, एक महिला जख्मी

मुंगेर । मुफस्सिल थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम टीकारामपुर में दो पक्षों में रास्ता पर नाले का पानी बहाने को लेकर गुरुवार को जमकर मारपीट हुई। जबकि पथराव व गोलीबारी की भी घटना हुई। जिसमें गोली लगने से कृष्णा महतो की पत्नी लुखो देवी जख्मी हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। इसके बाद स्थिति को नियंत्रित किया गया। जख्मी महिला इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है। बताया जाता है कि कृष्णा महतो एवं उसके पड़ोसी जीतेंद्र महतो उर्फ जीछो महतो के बीच विवाद हुआ। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। इसके बाद कुछेक लोग छत पर से एक दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। कुछ देर के लिए घटना स्थल रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। इसी दौरान फायरिग भी शुरू हो गई। लगभग 15 से 20 राउंड गोली चली। एक गोली कृष्णा महतो की पत्नी लुखो देवी के दाये जांघ में लगते हुए निकल गया। स्वजनों ने जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। कृष्णा महतो ने बताया कि उसका पड़ोसी जीछो महतो, अमन महतो, खाखो महतो आदि मेरे घर के सामने नाले का पानी बहा रहा था। जिसका मैंने विरोध किया तो उनलोगों ने मारपीट शुरू कर दी। पथराव भी किया। इसी बीच अमल महतो का बेटा नीतीश, विकास उर्फ बुच्ची ने फायरिग शुरू कर दी। जिसमें गोली मेरी पत्नी को लगी और वह जख्मी हो गई। इधर घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। सदर अस्पताल में जख्मी लुखों देवी का पुलिस ने बयान दर्ज किया। दूसरे पक्ष से जीतेंद्र महतो उर्फ जीछो महतो की पत्नी रूकमणी देवी ने मुफस्सिल थाना में कृष्णा महतो एवं अन्य के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

------------

कहते हैं थानाध्यक्ष

मुफस्सिल थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष विजय कुमार मांझी ने बताया कि दोनों के बीच रास्ता विवाद को लेकर विवाद हुआ। जिसमें गोली लगने से एक महिला जख्मी हुई है। जिसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। एक पक्ष से जीछो महतो की पत्नी ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। जख्मी महिला महिला का बयान अस्पताल में लिया गया है। दोनों पक्ष के बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी