मछुआरों ने गंगा से निकाली अपनी नौका

मुंगेर। चक्रवाती तूफान यश के आगमन को लेकर धरहरा प्रखंड के गंगा तटवर्ती इलाकों में रहन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 28 May 2021 12:11 AM (IST) Updated:Fri, 28 May 2021 12:11 AM (IST)
मछुआरों ने गंगा से निकाली अपनी नौका
मछुआरों ने गंगा से निकाली अपनी नौका

मुंगेर। चक्रवाती तूफान यश के आगमन को लेकर धरहरा प्रखंड के गंगा तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को पुलिस प्रशासन और अधिकारियों द्वारा विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। निर्देशों का पालन करते हुए हेमजापुर के सभी मछुआरों ने अपनी अपनी नाव को गंगा नदी से खींच कर तट पर बांध दिया है। बुधवार को सीओ पूजा कुमारी के नेतृत्व में सभी नौका संचालकों को गंगा नदी में शिकार माही पर नहीं जाने की अपील की गई थी। चांद टोला गांव में प्रतिदिन गंगा के उस पार जाने वाली नौका को भी रोक दिया गया। हेमजापुर के मछुआरों ने भी अपनी अपनी नाव को चक्रवाती तूफान को लेकर नदी किनारे खड़ी कर दी। इस दौरान गंगा तटवर्ती इलाकों के विभिन्न घाटों का बारी बारी से धरहरा बीडीओ डॉ. प्रभात रंजन, हेमजापुर ओपी अध्यक्ष रिकू रंजन, सहायक अवर निरीक्षक सुबोध पासवान, राजकुमार राम सहित अन्य पदाधिकारियों द्वारा लगातार निगाहें रखी जा रही थी। चक्रवाती तूफान के प्रभाव के चलते प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में रुक-रुक कर दिन भर बारिश होती रही। तेज हवा की वजह से क्षेत्र में कई जगहों पर पेड़ गिर पड़े। आम की फसलों का भी काफी नुकसान हुआ। बता दें कि मुंगेर जिला प्रशासन द्वारा 27 मई से 30 मई तक सभी ग्रामीणों और खासकर मछुआरों को गंगा नदी में नहीं जाने के निर्देश जारी किए गए थे। इधर मछुआरों ने अपनी नाव को गंगा घाट पर खड़ी कर दी और दिनभर मौसम खुलने का इंतजार करते रहे। कई मछुआरों ने बताया एक तरफ कोरोना अपना कहर बरपा रहा है। वहीं दूसरी तरफ मौसम की खराबी के चलते उन लोगों की आजीविका पर संकट उत्पन्न हो रहा है। तेज हवा व बारिश से दिन भर सहमे रहे लोग

मुंगेर। तेज हवा व बारिश से दिनभर प्रखंडवासी सहमे रहे। रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया। प्रशासन द्वारा लोगों को घरों में सुरक्षित रहने के लिए प्रचार प्रसार के कारण बहुत कम ही लोग बाहर निकले। हालांकि तेज हवा एवं बारिश से किसी के जान-माल का नुकसान नहीं हुआ। लेकिन लोगों में दहशत छाया रहा कि कब तेज हवा आंधी का रूप ले ले और घरों के छप्पर एवं चदरे को उड़ा कर नहीं ले जाए। इधर बारिश के कारण बरियारपुर- सुल्तानगंज एनएच पर हटिया से लेकर कुमारपुर तक बनी ईट की सड़क पर बारिश का पानी जमा रहा। बारिश के पानी से पूरा सड़क तालाब नजर आ रहा था। वाहन चालकों को इससे परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों का कहना है कि तेज बारिश एवं हवा के कारण लोगों के मन में भय समाया हुआ है। अगर लगातार इसी तरह बारिश होती रही तो फूस एवं मिट्टी के बने घर गिर सकते हैं।लोगों ने तूफान के जल्द समाप्त हो जाने की कामना किया। जिससे कि लोगों को राहत मिल सके।

chat bot
आपका साथी