बीआरएम कॉलेज में कई महत्वपूर्ण विषयों में शुरू हुई पढ़ाई

मुंगेर। शिक्षकों की कमी के कारण बीआरएम कॉलेज में कई महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई नहीं हो पा रही थी। इसको ले छात्राओं को काफी परेशानी होती थी। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित हिंदी संस्कृत राजनीति शास्त्र आदि विषयों में शिक्षक मिलने से इन विषयों में फिर से पढ़ाई शुरू हो गई है। जिससे छात्राओं को राहत मिली है। कक्षा का संचालन शुरू होने से छात्राओं में खुशी देखी जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 18 Nov 2019 06:44 PM (IST) Updated:Tue, 19 Nov 2019 06:17 AM (IST)
बीआरएम कॉलेज में कई महत्वपूर्ण विषयों में शुरू हुई पढ़ाई
बीआरएम कॉलेज में कई महत्वपूर्ण विषयों में शुरू हुई पढ़ाई

मुंगेर। शिक्षकों की कमी के कारण बीआरएम कॉलेज में कई महत्वपूर्ण विषयों की पढ़ाई नहीं हो पा रही थी। इसको ले छात्राओं को काफी परेशानी होती थी। बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित हिंदी, संस्कृत, राजनीति शास्त्र आदि विषयों में शिक्षक मिलने से इन विषयों में फिर से पढ़ाई शुरू हो गई है। जिससे छात्राओं को राहत मिली है। कक्षा का संचालन शुरू होने से छात्राओं में खुशी देखी जा रही है।

बीआरएम कॉलेज में कई महत्वपूर्ण विषयों में एक भी शिक्षक नहीं रहने से कॉलेज की शौक्षणिक व्यवस्था चरमरा गई थी। छात्राओं को कोचिग संस्थान में जाकर शिक्षा ग्रहण करने को विवश होना पड़ता था। शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग छात्राओं द्वारा बराबर की जा रही थी। छात्राओं की परेशानी को देखते हुए मुंगेर विश्वविद्यालय ने बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित हिंदी, संस्कृत, राजनीति शास्त्र, जंतु विज्ञान विषय में शिक्षकों को नियुक्त कर दिया है। जिससे छात्र छात्राओं को इन विषयों में पढ़ाई शुरू हो गई है।

कॉलेज की छात्रा निकिता कुमारी, राज नंदनी कुमारी अर्पण कुमारी, प्रीति कुमारी ने कहा कि हिन्दी, संस्कृत, जन्तु विज्ञान विषयों बीते कई वर्षो में एक भी शिक्षक नही थे, जबकि राजनीति शास्त्र विषयों में लगभग तीन माह पूर्व शिक्षक के सेवानिवृत हो जाने से राजनीति शास्त्र विषय में भी एक भी शिक्षक नही थे। जिससे हमलोगों को पढ़ाई करने में काफी परेशानी हो रही थी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने हमलोगों की सुध लेते हुए हिंदी में एक, संस्कृत में एक, जंतु विज्ञान में एक एवं राजनीति शास्त्र विषय में दो शिक्षक नियुक्त किया है। इन विषयों में शिक्षक आ जाने से पढ़ाई शुरू हो गई है, साथ ही नियमित कक्षा का संचालन हो रहा है। जिससे हमलोगों को राहत मिली है। बीआरएम कॉलेज के संगीत विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युजंय कुमार मिश्रा ने बताया कि बिहार लोक सेवा आयोग से चयनित हिंदी, संस्कृत, जन्तु विज्ञान विषय में एक एक शिक्षक मिले हैं, जबकि राजनीति शास्त्र में दो शिक्षक मिले है। शिक्षक मिलने से इन विषयों में भी कक्षा का संचालन शुरू हो गया। छात्राएं मनोयोग से पढ़ाई कर रही हैं।

chat bot
आपका साथी