डकरा नाला का फाटक बंद, बर्बाद हो रही है धान की फसल

मुंगेर। कन्या नक्षत्र में आसमान से बारिश आफत बन कर कन्या नक्षत्र में आसमान से बारिश आफत बन कर बरस रही है। बीते 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों की चिता बढ़ा दी है। डकरा नाला गेट बंद रहने से हजारों एकड़ में लगे धान की फसल बर्बाद हो रही है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 11:22 PM (IST) Updated:Fri, 25 Sep 2020 11:22 PM (IST)
डकरा नाला का फाटक बंद, बर्बाद हो रही है धान की फसल
डकरा नाला का फाटक बंद, बर्बाद हो रही है धान की फसल

मुंगेर। कन्या नक्षत्र में आसमान से बारिश आफत बन कर बरस रही है। बीते 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश ने किसानों की चिता बढ़ा दी है। डकरा नाला गेट बंद रहने से हजारों एकड़ में लगे धान की फसल बर्बाद हो रही है। मायूस किसानों ने डीएम राजेश मीणा से अविलंब बंद फाटक को खुलवाने की मांग की है।

बारिश से जहां इंद्ररुख, रामपुर, वलीपुर, भलार, हेरुदियरा, पड़हम, फरदा और छर्रापट्टी वहियार में लगे धान के खेतों में पानी जमा हो रहा है। किसान संजय सिंह, सुधीर मंडल, पुलिस मंडल, मुरारी सिंह, पवन सिंह, शंकर सिंह, भरत सिंह, सुकेत सिंह, अशोक सिंह और रामाश्रय सिंह ने बताया कि इस बार धान की खेती अच्छी होने की संभावना थी। हम किसानों ने प्रति बीघा सात हजार रुपये खर्च कर खेतों में धान की रोपनी की थी। धान की फसल के बारिश का पानी लाभदायक होता है। लेकिन, इस बार खेतों में लगी फसल डूब कर बर्बाद होने की आशंका है। डकरानाला के बंद फाटक से लहलहाती फसल आंखों के सामने बर्बाद हो रहा है। अगर फाटक खोल दिया जाए, तो पानी खेतों से निकल जाएगी और फसल बर्बाद होने से बच जाएगी।

chat bot
आपका साथी