जरूरतमंद को मुफ्त ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने के लिए भी रहते हैं तैयार : चरण कुमार झा

मुंगेर। जिला में कोरोना संक्रमण की स्थिति पूरी तरह से बेकाबू हो गई है। प्रत्येक दिन सैकड़

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 07:27 PM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 07:27 PM (IST)
जरूरतमंद को मुफ्त ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने के लिए भी रहते हैं तैयार : चरण कुमार झा
जरूरतमंद को मुफ्त ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाने के लिए भी रहते हैं तैयार : चरण कुमार झा

मुंगेर। जिला में कोरोना संक्रमण की स्थिति पूरी तरह से बेकाबू हो गई है। प्रत्येक दिन सैकड़ों की संख्या में कोरोना के नए मरीज मिल रहे हैं। अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की मारामारी चल रही है। इस समय सबसे अधिक डिमांड ऑक्सीजन की है। लोग अपनों की सांसों की डोर को टूटने से बचाने के लिए किसी तरह ऑक्सीजन की व्यवस्था करने में जुटे हुए हैं। ऐसे प्रतिकूल परिस्थिति में कई लोग मददगार बन कर सामने आए हैं। ऐसे ही लोगों में से एक हैं- शुभम ऑक्सीजन के सप्लाइर चरण कुमार झा। चरण सदर अस्पताल, जीएनएम स्कूल स्थिति कोविड केयर के साथ ही अन्य स्वास्थ्य संस्थानों में ऑक्सीजन की आपूर्ति करते हैं। वहीं, इसके बाद भी अगर कोई जरूरतमंद उनके पास पहुंचता है, तो वे मुफ्त ऑक्सीजन देने से भी गुरेज नहीं करते हैं। हाल ही में माधोपुर के दो, नौवागढ़ी में तीन , लल्लू पोखर में दो लोगों को निशुल्क आक्सीजन सिलिडर देने का काम किया। चरण ने कहा कि अभी आपदा का समय है। सभी को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। इंसान को रुपये की उतनी जरूरत होनी चाहिए, जिसमें उनका परिवार इज्जत से तीन टाइम भोजन कर सकें। उन्होंने कहा कि निर्धारित राशि पर अब भी मैं लोगों को ऑक्सीजन उपलब्ध करा रहा हूं। समय पर ऑक्सीजन मिलने से अगर किसी की जान बच जाती है, तो उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है।

chat bot
आपका साथी