जीविका दीदी तैयार करेगी नौ लाख मास्क , डेढ़ लाख मास्क हुए तैयार

मुंगेर। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके बाद

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Apr 2021 12:03 AM (IST) Updated:Mon, 26 Apr 2021 12:03 AM (IST)
जीविका दीदी तैयार करेगी नौ लाख मास्क , डेढ़ लाख मास्क हुए तैयार
जीविका दीदी तैयार करेगी नौ लाख मास्क , डेढ़ लाख मास्क हुए तैयार

मुंगेर। कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने पूरी ताकत झोंक दी है। इसके बाद भी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में लगातार कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। जिला प्रशासन की ओर से मास्क और शारीरिक दूरी का सख्ती से पालन करने को लेकर लगातार शहर में माइकिग कराई जा रही है। वहीं, शहरी व ग्रामीण इलाकों में मास्क की कमी ना हो, इसके लिए जिला प्रशासन के निर्देश पर पंचायती राज विभाग द्वारा जीविका दीदियों को मास्क तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। आदेश मिलते ही जीविका दीदी भारी संख्या में मास्क तैयार करने में जुट गई। उन्होंने अबतक ढेड़ लाख से अधिक मास्क तैयार कर चुकी हैं।

पर्याप्त संख्या में जीविका दीदी तैयार कर रही हैं मास्क

जीविका दीदियों द्वारा कम कीमत पर पर्याप्त संख्या में मास्क बनाए जा रहे हैं। जिले में इन मास्क की आपूर्ति के लिए लगातार डिमांड भी आने लगी है। जीविका दीदी द्वारा नौ लाख मास्क तैयार किए जाएंगे। जिसमें अब तक डेढ़ लाख मास्क तैयार किए जा चुके हैं। कोट कोरोना खिलाफ जंग में पंचायत राज विभाग ने मास्क तैयार करने के निर्देश दिए हैं। नौ लाख मास्क तैयार करने का लक्ष्य है। अब तक डेढ़ लाख मास्क तैयार किया जा चुका है। जिला में मास्क तैयार करने के लिए दो हजार से अधिक जीविका दीदी काम कर रही है। एक जीविका दीदी प्रत्येक दिन चार सौ से अधिक मास्क तैयार कर रही हैं।

-खुशबू कुमारी , प्रशिक्षण अधिकारी , जीविका मुंगेर

कोरोना संक्रमण से बचना है तो दिनचर्या में करें बदलाव

मुंगेर। वैश्विक महामारी कोरोना के बारे में जानना- समझना और कोरोना गाइडलाइन का अनुपालन बचाव का सबसे कारगर उपाय है। कोरोना को लेकर जारी गाइडलाइन का सही तरीके से अनुपालन कर कोरोना संक्रमण को रोका जा सकता है। आज भी कई लोग लापरवाही बरत कर कोरोना संक्रमण को निमंत्रण दे रहे हैं। इसी कारण कोरना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। उक्त बातें जमालपुर के चर्चित अभिनेता जय प्रकाश सिंह बादल ने कही।

फिल्म अभिनेता जय प्रकाश सिंह बादल ने कहा कि घर से बाहर निकलते समय मास्क लगाएं। वहीं, घर से बाहर निकलने पर शारीरिक दूरी का अनुपालन करें। कोरोना संक्रमण से मुंगेर जमालपुर ही नहीं पूरा बिहार परेशान है। मैं अभी अपने घर पर ही अधिक समय व्यतीत करता हूं। घर से बाहर निकलने पर मास्क का उपयोग करता हूं। सुबह उठने के बाद योगा करता हूं।

chat bot
आपका साथी