चलाया गया पर्यावरण जागरुकता अभियान

मुंगेर । सदर प्रखंड के मय गांव में आईटीसी प्रवाह द्वारा शारीरिक दूरी का पालन करते हुए

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 09:37 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:10 AM (IST)
चलाया गया पर्यावरण जागरुकता अभियान
चलाया गया पर्यावरण जागरुकता अभियान

मुंगेर । सदर प्रखंड के मय गांव में आईटीसी प्रवाह द्वारा शारीरिक दूरी का पालन करते हुए वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम के तहत पर्यावरण जागरूकता अभियान चलाया गया। आईटीसी प्रवाह के फील्ड शुपरभाइजर शिवनंदन प्रसाद सिंह,समन्वयक पुरुषोत्तम नन्दू, रविन्द्र सिंह, करण कुमार के अलावा जीविका दीदी प्रभा देवी एवं पायल कुमारी ने वृक्षारोपण किया।किसानो ने कहा कि आईटीसी प्रवाह द्वारा वृक्ष लगाओ पर्यावरण बचाओ कार्यक्रम चलाया जा रहा है।जो स्वागत योग्य कदम हैं।ताकि शुद्ध वातावरण मिल सके।

इस अवसर पर गोपी कृष्ण, प्रमोद मंडल, विवेकानंद चौधरी, राम शंकर प्रसाद, सदानंद चौधरी, मुकेश चौधरी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी