व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने हिमांशु

मुंगेर । रविवार को स्थानीय विधायक के आवास पर राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रणविज

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 Aug 2020 07:46 PM (IST) Updated:Sun, 09 Aug 2020 07:46 PM (IST)
व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने हिमांशु
व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष बने हिमांशु

मुंगेर । रविवार को स्थानीय विधायक के आवास पर राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू द्वारा हिमांशु कुमार साहू को राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। वहीं, प्रकोष्ठ के प्रधान महासचिव पद पर महेश साह और प्रवक्ता पद पर रोहित कुमार साह को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर विधायक विजय कुमार विजय ने प्रदेश अध्यक्ष को धन्यवाद देते हुए नव मनोनीत कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। विधायक ने कहा कि राज्य सरकार सभी मोर्चे पर विफल साबित हुई है। ऐसे में समाज के सभी वर्ग का झुकाव तेजी से राजद की तरफ बढ़ रहा है। इस अवसर पर डीएसएस प्रदेश अध्यक्ष डॉ यादूवेंद्र रणधीर, राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हसीबुर रहमान, जिला राजद उपाध्यक्ष प्रो. विनय कुमार सुमन, जिला राजद प्रवक्ता बमबम राय , पंचायती राज जिला अध्यक्ष विजय कुमार यादव, मीडिया प्रभारी आशीष कुमार, ध्रुव यादव, दीपक सिंहा, बिरजू कुमार, मिकू यादव आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी