तारापुर की पिच पर वोटरों की जबरदस्त गेंदबाजी, नौ पुराने मुखिया को किया क्लिन बोल्ड

मुंगेर । तारापुर विधानसभा के 10 पंचायतों का परिणाम आ गया है। इस बार तारापुर के चुनावी मै

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 07:52 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 07:52 PM (IST)
तारापुर की पिच पर वोटरों की जबरदस्त गेंदबाजी, नौ पुराने मुखिया को किया क्लिन बोल्ड
तारापुर की पिच पर वोटरों की जबरदस्त गेंदबाजी, नौ पुराने मुखिया को किया क्लिन बोल्ड

मुंगेर । तारापुर विधानसभा के 10 पंचायतों का परिणाम आ गया है। इस बार तारापुर के चुनावी मैदान में वोटरों ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए पुराने नौ मुखिया को क्लिन बोल्ड कर दिया। वहीं, एक मुखिया को आउट नहीं कर सके। इस बार 10 में से नौ पंचायत पर नए मुखिया ने कब्जा किया। पहले चरण के चुनाव में मुंगेर जिला के तारापुर प्रखंड के 10 पंचायत का मतगणना का परिणाम देर शाम तक आ गया। जिला परिषद प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 11 से बिदिया रानी ने फिरोजा प्रवीण को 989 मतों से हराया। प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 12 से पिकी कुमारी ने शैलेश कुमार को 1159 मतों से पराजित किया। ग्राम पंचायत मुखिया पद पर मानिकपुर पंचायत से किरण चौधरी ने मीना देवी को 152 मतों से पराजित कर दूसरी बात चुनाव जीती। रामपुर विषय पंचायत से नितेश कुमार सिंह ने राजेश कुमार सिंह को 280 मतों से पराजित किया। धोबई पंचायत से कन्हैयालाल तांती ने बुलबुल देवी को 491 मतों से पराजित किया। पढभारा से रोजी कुमारी ने प्रीति कुमारी को 113 मतों से पराजित किया। लौना से अंजू सिंह ने मीना देवी को 1202 मतों से पराजित किया। अफजलनगर से प्रियंका कुमारी ने शशि कुमार सुमन को 97 मतों से पराजित किया। बिहमा पंचायत से बंदना कुमारी ने योगेंद्र मंडल को 1342 मतों से पराजित किया। बेलाडीह पंचायत से साजन कुमार सिंह ने प्रकाश यादव को 13 मतों पराजित किया। गनेली पंचायत से चांदनी कुमारी ने सीमा कुमारी को 317 मतों से पराजित किया। पंचायत समिति सदस्य, ग्राम कचहरी, सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य व ग्राम कचहरी के पंच के नामों की घोषणा देर रात आने की उम्मीद है।

chat bot
आपका साथी