जयंती पर याद किए गए शहीद भगत सिंह

मुंगेर । महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती पर जिला के विभिन्न संगठनों ने उन्ह

By JagranEdited By: Publish:Mon, 28 Sep 2020 08:33 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 08:33 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए शहीद भगत सिंह
जयंती पर याद किए गए शहीद भगत सिंह

मुंगेर । महान स्वतंत्रता सेनानी शहीद ए आजम भगत सिंह की जयंती पर जिला के विभिन्न संगठनों ने उन्हें याद किया। सोमवार को योगनगरी सामाजिक सहायता संगठन के सदस्यों द्वारा नौवागढ़ी भगत सिंह चौक पर शहीद भगत सिंह की 113 वीं जयंती मनाई गई। संगठन के सदस्यों ने कैंडल जलाते हुए दो मिनट का मौन रखा और भगत सिंह को याद किया गया। इस अवसर पर संगठन के संस्थापक राहुल झा उर्फ चंदन ने कहा कि भगत सिंह की शहादत आज भी युवाओं को प्रेरित करती है। वे हमेशा युवाओं के आदर्श बने रहेंगे। इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष सचिन सिन्हा, अश्वनी झा, पीयूष यादव, शिवम् शर्मा, बिपिन कुमार, मुकेश, पिटू, बमबम ,जय हिन्द, चंदन आदि मौजूद थे। दूसरी ओर सामाजिक उत्थान मंच के कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह चौक पर पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। संस्था के महासचिव विजय कुमार मंडल ने कहा कि भगत सिंह के सपनों की आजादी देश की आजादी के 75 वर्ष बाद भी नहीं मिली है। इस अवसर पर प्रदीप कुमार, अनिल कुशवाहा, सागर यादव, कृष्ण मुरारी पासवान, सीताराम साह, गब्बर कुशवाहा, ऋतिक कुमार शर्मा आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी