चार करोड़ 31 लाख की लागत से दशरथपुर-बंगलवा पथ का होगा निर्माण

मुंगेर । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेज गति से विकास के पथ पर अग्रसर है। बि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 09:42 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:10 AM (IST)
चार करोड़ 31 लाख की लागत से दशरथपुर-बंगलवा पथ का होगा निर्माण
चार करोड़ 31 लाख की लागत से दशरथपुर-बंगलवा पथ का होगा निर्माण

मुंगेर । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार तेज गति से विकास के पथ पर अग्रसर है। बिहार में सड़कों का जाल बिछ रहा है। उक्त बाते ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास और पर्यावरण के मध्य संतुलन का एक अतुलनीय मॉडल राष्ट्र के समक्ष रख दिया है। मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी बसावटों व टोलों को संपर्क मार्ग से जोड़ दिया जाएगा। तेज तरक्की और व्यापक सुधार की राह पर बढ़ रहे बिहार में नीतीश राज के पहले इस तरह के विकास कार्यों की कल्पना भी नहीं की जा सकती थी। उन्होंने कहा कि अपने शासन के अबतक के 14 वर्षों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंच दिया है। जहां हमलोग अब विकसित बिहार बनाने की कल्पना करते और योजना बनाते हैं। आधारभूत संरचना के क्षेत्र में बिहार के पुल-पुलिया ,सड़कों एवं बिजली का बड़ा योगदान है। बिजली ने अंधकार को पछाड़ दिया है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 2021तक 5272 किलोमीटर सड़कों 544 पुलों का निर्माण किया जाना है। इनमें से अब तक 3384 किलोमीटर सड़कों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। अप्रैल से जुलाई 2020 तक 283.62 करोड़ रुपये की लागत से 146.09 किलोमीटर सड़क का निर्माण किया है। इसमें हजारों मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। मंत्री ने बताया कि धरहरा प्रखंड के दशरथपुर-बंगलवा-बसौनी तक 16 किलोमीटर सड़क का निर्माण 4 करोड़ 31 लाख रुपये की लागत से निर्माण होगा। दरियापुर गुमटी से बिलोखर पथ, मुरकट्टा स्थान से महगामा होते जतकुटिया तक 5 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इसका टेंडर हो चुका है। जल्द ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू करने का निर्देश कार्यपालक अभियंता को दिया गया है।

chat bot
आपका साथी