बेहतर पुलिसिग से अपराध पर नियंत्रण : एसपी

संवाद सूत्र जमालपुर (मुंगेर) पुलिस कप्तान जग्गुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा कि बेहतर पु

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:30 PM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:30 PM (IST)
बेहतर पुलिसिग से अपराध पर नियंत्रण : एसपी
बेहतर पुलिसिग से अपराध पर नियंत्रण : एसपी

संवाद सूत्र, जमालपुर (मुंगेर) : पुलिस कप्तान जग्गुनाथ रेड्डी जलारेड्डी ने कहा कि बेहतर पुलिसिग से ही अपराध पर नियंत्रण संभव है। बेहतर पुलिसिग के जनता से समन्वय जरूरी है। एसपी रविवार को आदर्श थाने का निरीक्षण करने पहुंचे थे। एसपी ने कहा कि सरकार और पुलिस मुख्यालय को आत्मनिर्भर मद से थाने का मेंटेनेंस करने का निर्देश है। जिले के सभी थाने को दस दिन पहले इस संबंध में निर्देश दिया गया था। इसमें जमालपुर आदर्शन थाने की व्यवस्था प्रेरणादायी है, साथ ही निर्धारित समय सीमा के अंदर थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बेहतर व्यवस्था बनाई है। एसपी ने बेहतर काम के लिए थानाध्यक्ष को पुरस्कृत किया। एसपी ने थाने में शराबबंदी, सड़क दुर्घटना, हेलमेट का उपयोग, साइबर क्राइम व दहेज को लेकर लिखे स्लोगन को पढ़ा। आगंतुक कक्ष के बारे में जानकारी ली। थाना में पहुंचने वालों से कुशल व्यवहार रखने की नसीहत दी। उन्होंने थानाध्यक्ष का कक्ष, सरिस्ता व पूरे थाने परिसर का जायजा लिया। इस मौके पर सदर एसडीपीओ नंदजी प्रसाद उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी