कन्हौली में घरेलू विवाद में युवक ने खुद को मारी गोली

मधुबनी । सकरी थाना क्षेत्र के कनकपुर कन्हौली में घरेलू विवाद में 20 वर्षीय युवक अमित कुमार यादव ने खुद को गोली मार घायल कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:14 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:14 PM (IST)
कन्हौली में घरेलू विवाद में युवक ने खुद को मारी गोली
कन्हौली में घरेलू विवाद में युवक ने खुद को मारी गोली

मधुबनी । सकरी थाना क्षेत्र के कनकपुर कन्हौली में घरेलू विवाद में 20 वर्षीय युवक अमित कुमार यादव ने खुद को गोली मार घायल कर लिया। घायल युवक नरपतिनगर पंचायत के कनकपुर कन्हौली निवासी हरि यादव का पुत्र है। घटना की सूचना मिलते ही सकरी थाना के एसआई विमल कुमार सिंह सशस्त्र पुलिस बल के संग घटनास्थल पर पहुंचे। लेकिन पुलिस के पहुंचने से पहले ही उसके स्वजन व स्थानीय लोग घायल युवक को लेकर डीएमसीएच दरभंगा चले गए। पुलिस को आसपास के लोगों ने बताया कि माता- पिता के साथ हुए आपसी विवाद के कारण युवक ने अपने पास रखे पिस्टल से खुद को गोली मार ली है।

पुलिस को घटनास्थल से न तो खोखा मिला और ना ही पिस्टल बरामद हुआ है। संभवत: युवक के साथियों या स्वजनों ने आनन-फानन में पिस्तौल को कहीं छुपा दिया हो। प्राप्त जानकारी के अनुसार कनकपुर कन्हौली निवासी हरि यादव के दो बेटे व दो बेटियों में अमित यादव सबसे छोटा है। जबकि बड़ा बेटा बाहर के शहर में नौकरी करता है। दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार उक्त युवक दिन भर गांव में बिना कामकाज के साथियों के साथ मटरगश्ती किया करता था। जिस कारण उसके माता -पिता काफी परेशान रहते हैं। परेशान होकर दो सप्ताह पूर्व उसके माता पिता ने उसे भी बाहर के शहर में नौकरी के लिए भेजा था। लेकिन वह तीन-चार दिन पहले फिर वापस गांव आ गया। कामकाज नहीं करने व बेवजह घूमते रहने पर अक्सर उसको माता-पिता डांट डपट करते रहते थे। संभवत: रविवार की सुबह लगभग 10 बजे भी उसे अपने माता-पिता के साथ इसी बात पर बहस हुई थी। गुस्से में आकर वह अपने घर से लगभग 500 मीटर की दूरी पर रामटोल में अपने पास रखे पिस्टल से खुद को गोली मारी। गोली उसके बाएं तरफ पेट के किनारे से लगी हुई बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। खबर लिखे जाने तक थाना में किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं की गई थी। थानाध्यक्ष उमेश कुमार पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांचोपरांत ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जा सकता है।

chat bot
आपका साथी