कंबोडिया से लौटे युवक ने की बुखार व सिरदर्द की शिकायत

मधुबनी। बेनीपट्टी प्रखंड के कैसुली गांव के एक युवक को बुखार व सिरदर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 20 Mar 2020 01:06 AM (IST) Updated:Fri, 20 Mar 2020 06:15 AM (IST)
कंबोडिया से लौटे युवक ने की बुखार व सिरदर्द की शिकायत
कंबोडिया से लौटे युवक ने की बुखार व सिरदर्द की शिकायत

मधुबनी। बेनीपट्टी प्रखंड के कैसुली गांव के एक युवक को बुखार व सिरदर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीएचसी में कोरोना का लक्षण नहीं मिलने पर उसे घर भेज दिया गया। साथ ही उसे 14 दिनों तक अलग रहकर आराम करने की सलाह दी गई। इससे युवक व उसके परिजनों ने राहत की सांस ली।

बताया जाता है कि सरोज यादव (33) कंबोडिया से घर आया था। उसने बुखार व सिरदर्द की शिकायत की। इसके बाद उसे तुरंत बेनीपट्टी पीएचसी में बने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. शंभू नारायण झा ने बताया कि सरोज कंबोडिया में मजदूरी करता था। 16 मार्च को पटना एयरपोर्ट से बिना थर्मल टेस्ट कराए घर आ गया। 18 मार्च से बुखार व सिर दर्द की शिकायत आ गई। विदेश से घर आए सरोज पीएचसी पहुंचकर यह जानकारी दी। यहां चिकित्सकों ने विभिन्न लक्षणों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। मगर, कोरोना वायरस का लक्षण नहीं मिला। सतर्कता को लेकर 14 दिनों तक घर पर आइसोलेशन का निर्देश दिया गया है। इस संबंध में जानकारी पटना भेज दी गई है। साथ ही सिविल सर्जन मधुबनी को भी सूचित कर दिया गया है।

chat bot
आपका साथी