बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत, लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

मधुबनी। बेनीपट्टी प्रखंड के उच्चैठ गांव के 21 वर्षीय सुशील मुखिया की शनिवार को बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 09:56 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 09:56 PM (IST)
बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत, लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
बाढ़ के पानी में डूबने से युवक की मौत, लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

मधुबनी। बेनीपट्टी प्रखंड के उच्चैठ गांव के 21 वर्षीय सुशील मुखिया की शनिवार को बाढ़ के पानी में डूबकर मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित लोगों ने बेनीपट्टी-मधवापुर पथ को उच्चैठ गांव में जाम कर यातायात को ठप कर दिया। बताया जाता है कि उच्चैठ गांव का सुशील मुखिया शौच के लिए गया था। उच्चैठ कॉलेज से पूरब मसोमतिया लचका के निकट पांव फिसल जाने के कारण बाढ़ के पानी में गिर गया और पानी में डूबकर उसकी मौत हो गई। बाढ़ के पानी में युवक के डूबने की सूचना प्रशासन को दी गई, लेकिन दो घंटज्ञें तक प्रशासन के नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों ने अथक प्रयास कर शव को पानी से बाहर निकाला। प्रशासन की उदासीनता से आक्रोशित लोगों ने उच्चैठ हाथी गेट के निकट मुख्य सड़क पर शव को रख जाम कर दिया और मृतक के परिवार को मुआवजा के साथ ही मसोमतिया लचका पर पुल के निर्माण की मांग करने लगे। करीब तीन घंटों तक सड़क जाम रहने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सड़क जाम कर रहे आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बतौना पंचायत के मुखिया लीला देवी, पूर्व मुखिया प्रभात कुमार कर्ण, पूर्व सरपंच शौकत अली नूरी ने सरकार एवं प्रशासन से लचका के निकट पुल के निर्माण कराए जाने एवं मृतक के परिजन को चार लाख की मुआवजा देने का अनुरोध किया। आक्रोशित लोगों का कहना है कि मसोमतिया लचका के निकट अबतक तीन लोगों की पानी में डूबकर मौत हो गई है, लेकिन सरकार व प्रशासन इसे गंभीरता से नहीं ले रहा है। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह, अनि सुनील कुमार झा, अनि अरुण कुमार ने लोगों को समझा-बुझाकर किसी तरह सड़क जाम समाप्त कराया। पुसिल ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी