लोडेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

मधुबनी। नगर थाना पुलिस ने रविवार को दिन के करीब ढ़ाई बजे नगर थाना के ठीक सामने समाहरणालय पथ पर एक बाइक सवार युवक को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। सटीक गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई में नगर थाना पुलिस को यह सफलता मिली।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Jun 2019 11:44 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jun 2019 06:38 AM (IST)
लोडेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
लोडेड पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

मधुबनी। नगर थाना पुलिस ने रविवार को दिन के करीब ढ़ाई बजे नगर थाना के ठीक सामने समाहरणालय पथ पर एक बाइक सवार युवक को लोडेड पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। सटीक गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई में नगर थाना पुलिस को यह सफलता मिली। नगर थाना पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार किए गए युवक सुदेश कुमार सिंह पंडौल थाना क्षेत्र के खनगांव का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार किए गए युवक का लोडेड पिस्टल, पल्सर बाइक एवं दो मोबाइल जब्त कर लिया गया है। पिस्टल में तीन जिदा कारतूस लोड था। गिरफ्त में लिए गए युवक सुदेश ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उनकी शादी बीते 24 मई को कलुआही थाना क्षेत्र के नरार गांव में हुई है। उनकी पत्नी स्नातकोत्तर में पढ़ रही है। पूछताछ में सुदेश ने पुलिस का बताया कि वह राजनगर थाना क्षेत्र स्थित मंगरौनी नवटोली में डेरा लेकर रह रहा है। पुलिस को पूछताछ में यह भी बताया कि उन्होंने 30,000 रुपये में पिस्टल मुंगेर से खरीदा था। नगर थाना पुलिस ने उक्त युवक को रविवार दिन के करीब ढ़ाई बजे गुप्त सूचना के आधार पर उस वक्त गिरफ्तार कर लिया जब वह कोतवाली चौक की ओर से थाना मोड़ की तरफ आ रहा था। हालांकि अब तक के छानबीन में पुलिस को उक्त युवक के बारे में किसी आपराधिक इतिहास के बारे में पता नहीं चला है। लेकिन पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है कि इसका कोई आपराधिक इतिहास है या नहीं? पुलिस सूत्रों के मुताबिक सुदेश की गतिविधि के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

chat bot
आपका साथी