महिला ने शराबी पति को किया पुलिस के हवाले, भेजा जेल

मधुबनी। मधवापुर थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम मधवापुर की एक महिला के लिखित शिकायत पर शराबी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 11:00 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 11:00 PM (IST)
महिला ने शराबी पति को किया पुलिस के हवाले, भेजा जेल
महिला ने शराबी पति को किया पुलिस के हवाले, भेजा जेल

मधुबनी। मधवापुर थाना पुलिस ने गुरुवार की शाम मधवापुर की एक महिला के लिखित शिकायत पर शराबी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार शराबी मधवापुर निवासी बबलू मंडल बताया जाता है। थानाध्यक्ष गया सिंह ने बताया कि मधवापुर निवासी बबलू मंडल को उनकी पत्नी गुड़िया देवी की लिखित शिकायत पर पुलिस ने नशे की हालत उनके घर से गिरफ्तार किया। महिला शराबी पति से परेशान थी। इस संबंध में महिला गुड़िया देवी ने थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कराई है जिसमें पति बबलू मंडल के खिलाफ प्रतिदिन शराब के नशे में गाली गलौज करने एवं उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगाई है। उसने कहा है कि उसका पति प्रति दिन शराब पीकर आता है। घर खर्च मांगने पर बच्चे और उनके साथ मारपीट करता है। शराबी पति से परेशान हो महिला ने पति के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला के लिखित आवेदन पर थाने में एक प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी