पार्टी ने टिकट काटा तो विधायक ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान

मधुबनी। लगातार दो बार से जदयू के टिकट पर निर्वाचित विधायक गुलजार देवी ने टिकट कटने के बाद पार्टी से बगावत कर फुलपरास विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में उतरने का फैसला किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Oct 2020 11:20 PM (IST) Updated:Fri, 09 Oct 2020 11:20 PM (IST)
पार्टी ने टिकट काटा तो विधायक ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान
पार्टी ने टिकट काटा तो विधायक ने किया निर्दलीय चुनाव लड़ने का एलान

मधुबनी। लगातार दो बार से जदयू के टिकट पर निर्वाचित विधायक गुलजार देवी ने टिकट कटने के बाद पार्टी से बगावत कर फुलपरास विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव में उतरने का फैसला किया है। जानकारी देते हुए विधायक पति पूर्व विधायक देवनाथ यादव ने कहा कि सिसबा बरही स्थित आवासीय परिसर में शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक की गई। फुलपरास प्रखंड अध्यक्ष चंदेश्वर यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में पार्टी द्वारा समर्पित कार्यकर्ताओं की उपेक्षा कर पैराशूट उम्मीदवार देने का विरोध किया और निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर चुनाव में उतरने का प्रस्ताव पास किया। बैठक में घोघरडीहा प्रखंड उप प्रमुख महेंद्र कुमार मंडल, मधेपुर प्रखंड के पूर्व जदयू अध्यक्ष जीवछ झा, मुखिया ललन मंडल, जिला जदयू उपाध्यक्ष सह मुखिया संतोष सिंह, पूर्व मुखिया रवि कुमार सिंह एवं रामचरण यादव, मुखिया पति योगेंद्र सदाय, रामयश यादव, विद्यानंद सिंह, प्रसादी साफी, सुभाष सिंह, सत्यनारायण सिंह, हर्षपति झा, गंगा प्रसाद यादव, चंदेश्वर प्रसाद यादव, अजय यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। बता दें कि वर्ष 2005 से 2010 तक देवनाथ यादव विधायक थे। 2010 से लगातार उनकी पत्नी गुलजार देवी विधायक हैं। इससे पूर्व 1995 से 2000 तक देवनाथ यादव प्रथम बार विधायक निर्वाचित हुए थे।

chat bot
आपका साथी