दिसंबर से पहले जिले के सभी पात्र लोगों का टीकाकरण संभव : डीएम

मधुबनी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिन पर जिले में कोविड टीकाकरण महा अभियान चलाया गया। जिसमें लक्ष्य 1.36 लाख के विरुद्ध 122519 लोगों का टीकाकरण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 11:05 PM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 11:05 PM (IST)
दिसंबर से पहले जिले के सभी पात्र लोगों का टीकाकरण संभव : डीएम
दिसंबर से पहले जिले के सभी पात्र लोगों का टीकाकरण संभव : डीएम

मधुबनी । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जन्मदिन पर जिले में कोविड टीकाकरण महा अभियान चलाया गया। जिसमें लक्ष्य 1.36 लाख के विरुद्ध 1,22,519 लोगों का टीकाकरण किया गया। महा अभियान में 88,492 लोगों ने प्रथम डोज व 34,027 लोगों ने सेकेंड डोज का टीका लिया। जिलाधिकारी अमित कुमार एवं सांसद डॉ. अशोक यादव ने शहर के वाटसन उच्च विद्यालय के खेल घर में टीका केंद्र का जायजा लिया। सांसद ने कहा कि जन सहयोग से कोरोना महामारी पर काबू पाया जा सकता है। जिले में टीकाकरण का कार्य तेजी से चल रहा है। वाट्सन स्कूल केंद्र पर महिला, बुजुर्ग और दिव्यांगों के टीकाकरण के लिए अलग-अलग व्यवस्था सराहनीय है।

जिलाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि आम लोगो ने टीका लगवाकर खुद और समाज को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी निभाई है।टीकाकरण की गति बरकरार रहा तो दिसंबर से पहले जिले के सभी लोगों को टीका लगाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि टीका का दोनों डोज से कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर सुरक्षित हो जाते हैं। रोग प्रतिरोधक क्षमता स्तर बने रहने के लिए कोविड का दोनों डोज लेना जरूरी है। वाटसन स्कूल स्थित टीकाकरण केंद्र पर अब सुबह छह बजे से रात्रि नौ बजे तक टीकाकरण की सुविधा बहाल की गई है। टीकाकरण केंद्र पर महिलाओं के लिए पिक बूथ, पुरुषों के लिए अलग बूथ व दिव्यांगों के लिए ड्राइव थ्रू काउंटर बनाया गया है। जिले में अब तक 19.78 लाख लोगों का टीकाकरण :

जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी सुनील कुमार ने बताया जिले में अब तक 19 लाख 78 हजार 619 लोगों का टीकाकरण किया गया है। जिसमें 16,38,085 लोगों को प्रथम डोज व 3,40,534 लोगों को दूसरा डोज दिया गया है। जिसमें 9,16,177 पुरुष एवं 10,61,990 महिला को टीकाकृत किया गया है। टीका लेने वाले में 17,28,282 लोगों को कोविशील्ड एवं 2,50,337 लोगों को कोवैक्सीन का डोज दिया गया है। वहीं 18 से 44 उम्र के 10,58,548 लोगों, 45 से 60 वर्ष के 4,67,334 लोगों तथा 60 वर्ष से ऊपर के 4,52,737 लोगों को टीका लगाया गया है।

chat bot
आपका साथी