श्रीविधि तकनीक से धान की रोपनी फायदेमंद

मधुबनी। मधवापुर प्रखंड के ई किसान भवन सभागार में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय किसान सलाहकार समिति की बैठक आत्मा अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में हुई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 12:24 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 12:24 AM (IST)
श्रीविधि तकनीक से धान की रोपनी फायदेमंद
श्रीविधि तकनीक से धान की रोपनी फायदेमंद

मधुबनी। मधवापुर प्रखंड के ई किसान भवन सभागार में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय किसान सलाहकार समिति की बैठक आत्मा अध्यक्ष दिनेश यादव की अध्यक्षता में हुई। आत्मा अध्यक्ष ने सरकार द्वारा संचालित आत्मा योजनाओं की जानकारी से सलाहकार समिति के सदस्यों को अवगत कराया। साथ ही कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी से किसानों को जागरूक करने का आग्रह किया। बीएओ शिवनाथ झा ने कहा कि किसान वैज्ञानिक विधि से खेती कर अधिक उपज प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने धान बीज की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि कृषकों को मिट्टी जांच की महत्ता बताई। श्रीविधि तकनीकी से धान की रोपनी करने के गुर किसानों को बताए। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के तत्काल समाधान के लिए प्रखंड की सभी 13 पंचायतों में कृषि कार्यालय खोले गए हैं। यहां कृषि विभाग के पदाधिकारी व किसान सलाहकार किसानों की समस्याओं का समाधान करते हैं। उन्होंने किसानों से पंचायत स्तरीय कृषि कार्यालय में संपर्क करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रति माह ई-किसान भवन में एक बैठक की जाएगी। बैठक में जिला पार्षद प्रतिनिधि बादल गुप्ता, बीटीएम अनिल कुमार, एसी संजय कुमार, किसान सलाहकार रंजीत द्विवेदी, सदस्य रामनंदन साह, राजेश कुमार, पवन साह, रीता देवी, रेखा देवी, उषा देवी सहित किसान आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी