खत्म हुआ इंतजार, चुनावी दंगल में सामने आने लगे दिग्गजों के चेहरे

मधुबनी। जिले में चुनावी परिदृश्य अब साफ होने लगा है। उम्मीदवारों का नाम स्पष्ट होने के साथ ही अब राजनीति के दिग्गज चुनाव मैदान में उतर चुके हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Oct 2020 12:16 AM (IST) Updated:Mon, 12 Oct 2020 12:16 AM (IST)
खत्म हुआ इंतजार, चुनावी दंगल में सामने आने लगे दिग्गजों के चेहरे
खत्म हुआ इंतजार, चुनावी दंगल में सामने आने लगे दिग्गजों के चेहरे

मधुबनी। जिले में चुनावी परिदृश्य अब साफ होने लगा है। उम्मीदवारों का नाम स्पष्ट होने के साथ ही अब राजनीति के दिग्गज चुनाव मैदान में उतर चुके हैं। देवी-देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त कर कई नेताओं ने अपने चुनावी अभियान का श्रीगणेश कर दिया है। नेता अब जनता के बीच पहुंचने लगे है और हर चुनाव की तरह इस बार भी अपनी झोली जनता जनार्दन के सामने पसारने लगे हैं। बेनीपट्टी से एनडीए प्रत्याशी भाजपा नेता व पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा ने रविवार को अपने चुनाव अभियान की शुरुआत कर दी। पटना से बेनीपट़्टी पहुंचते ही पीएचईडी मंत्री विनोद नारायण झा का एनडीए कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इसके बाद कपिलेश्वर महादेव स्थान व सिद्धपीठ उच्चैठ भगवती स्थान में पूजा-अर्चना कर मंत्री ने अपना जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया। मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष विमल झा, कलुआही मंडल अध्यक्ष संतोष भगत, अड़ेर मंडल अध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, जदयू के प्रखंड अध्यक्ष शशिभूषण सिंह, जिला उपाध्यक्ष गुलाब साह, भाजपा महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष खुशबू कुमारी, डॉ. शैलेंद्र झा, राजा राम सिंह, राम गुलाम सहनी, कमलेश झा, सिघेश्वर कामत, बौआ साहेब मिश्र, अजित कुमार मिश्र, हरिकांत चौधरी, विवेकानंद झा, जदयू नेता प्रदीप कुमार झा बासू, फिरन चौधरी, राघव झा, अमरेन्द्र सिंह, प्रो. मदन कुमार कर्ण, प्रो. धीरेंद्र झा, शंकर झा, जयसुंदर मिश्र, रौशन मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी