जलजमाव से शहरी क्षेत्र में बिगड़ने लगे हालात

मानसून की बारिश के साथ नगर निगम क्षेत्र के कई हिस्सों में जलजमाव की समस्या गंभीर बन गई। शहर के विनोदानंद झा कॉलोनी से गोशाला चौक की ओर जाने वाली सड़क पर जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 11:24 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 11:24 PM (IST)
जलजमाव से शहरी क्षेत्र में बिगड़ने लगे हालात
जलजमाव से शहरी क्षेत्र में बिगड़ने लगे हालात

मधुबनी । मानसून की बारिश के साथ नगर निगम क्षेत्र के कई हिस्सों में जलजमाव की समस्या गंभीर

बन गई। शहर के विनोदानंद झा कॉलोनी से गोशाला चौक की ओर जाने वाली सड़क पर जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है। कॉलोनी के एक दर्जन लोग पलायन करने पर विवश हो गए हैं। बता दें कि मानसून की बारिश के बाद ही कॉलोनी में नाला का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर गया है। कॉलोनी के प्रो. शैलेंद्र कुमार झा ने बताया कि बारिश से कॉलोनी के कई हिस्सों में जलजमाव बन गया है। आने वाले दिनों में जलजमाव की स्थिति और भी खराब होने की आशंका सता रही है। पिछले वर्ष कॉलोनी के लोगों के घरों में बारिश का पानी प्रवेश कर जाने से वाशिग मशीन, रेफ्रिजरेटर सहित लाखों रुपये के अन्य उपकरण बर्बाद हो गए। कॉलोनी छोड़कर करीब एक माह तक मूल गांव श्रीपुर हाटी में रहना पड़ा। कॉलोनी के अन्य लोग भी बरसात के दिनों में शहर के अन्य हिस्सों में भाड़े के मकान में समय गुजारते रहे। इधर, गोशाला चौक से आदर्श नगर कॉलोनी जाने वाले मार्ग पर जलजमाव ने लोगों को पैदल चलने से रोक दिया। कॉलोनी के लोगों को आने वाले दिनों में जलजमाव की गंभीर समस्या की आशंका अभी से ही सताने लगी है। वहीं, शहर के सूडी स्कूल से गांधी चौक जाने वाली सड़क पर जलजमाव से लोगों की पैदल आवाजाही बाधित हो गई है। इधर, शहर के तिरहुत कॉलोनी, प्रगति नगर, बिजली कॉलोनी सहित अन्य हिस्सों में जलजमाव ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। नगर निगम के उप नगर आयुक्त अरुण कुमार ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में जलनिकासी की व्यवस्था दुरुस्त रखने का हरसंभव प्रयास जारी है। शहर के नाला और वाटसन, किग्स व राज केनालों की सफाई चल रही है।

-----------------------

chat bot
आपका साथी