धौंस नदी के जलस्तर में वृद्धि का क्रम लगातार जारी

मधुबनी। पिछले पांच दिनों से नेपाल के जल ग्रहण क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण प्रखंड होकर बहने वाली अधवारा समूह की धौंस नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 12:59 AM (IST) Updated:Mon, 13 Jul 2020 06:10 AM (IST)
धौंस नदी के जलस्तर में वृद्धि का क्रम लगातार जारी
धौंस नदी के जलस्तर में वृद्धि का क्रम लगातार जारी

मधुबनी। पिछले पांच दिनों से नेपाल के जल ग्रहण क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के कारण प्रखंड होकर बहने वाली अधवारा समूह की धौंस नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी जारी है। नदियों के जलस्तर में वृद्धि से नदी किनारे बसे दर्जनों गांवों के लोग प्रलयंकारी बाढ़ की डर से सहमे हुए हैं। हलांकि अभी नदी लबालब भर चुका है। वहीं साहरघाट के पास कोसी नहर के सामने पहले से टूटे सुरक्षा तटबंध से नदी का पानी फैलना शुरू हो चुका है। बसवरिया चौड़ के खेतों में पानी फैल जाने से लोग भयभीत है। अगर बाढ़ आई तो नदी किनारे बसे साहरघाट, बसवरिया, पिहवारा, उतरा, बैंगरा, सलेमपुर, बोकहा, पहिपुरा, लोमा, विशनपुर, त्रिमुहान, करहूंआ, अंदौली, पिरौखर सहित करीब दर्जनों गांव में भयंकर तबाही मचाएगी। और जान मल की काफ़ी क्षति होना तय है। इन गांवों के लोग अभी से ही बाढ़ की विभिषिका से निपटने की तैयारी में जुट चुके हैं। बता दूं कि धौंस नदी का जलस्तर मधवापुर, यमुनी नदी का जलस्तर ब्रह्मपुरी, रातों नदी का पिरौखर में काफी तेजी से बढ़ रहा है। पिछले वर्ष आई प्रलयंकारी बाढ़ के दौरान साहरघाट, पिहवारा, विशनपुर, पिरौखर सहित करीब पांच जगहों पर धौंस नदी का सुरक्षा तटबंध टूट जाने से चार दर्जन से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी ने काफी तबाही मचाई थी। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी टूटे तटबंध का मरम्मत नहीं कराने से लोग नदियों के जलस्तर में वृद्धि से सहमे हुए हैं। कई बार अंचलाधिकारी से टूटे बांध का मरम्मत कराने की गुहार लगाई थी। सुरक्षा तटबंध टूटे रहने के कारण लोग बाढ़ की आशंका से भयभीत है। इस बाबत सीओ सुधीर कुमार ने बताया कि नदियों के जलस्तर पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है। किसी भी स्थिति से निपटने के लिए प्रखंड प्रशासन अलर्ट मोड में है।

chat bot
आपका साथी