महंगाई की मार से गरीबों की स्थिति दयनीय: विधायक

मधुबनी । प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय किसान भवन में रविवार को प्रखंड अध्यक्ष राम सागर पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:10 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:10 PM (IST)
महंगाई की मार से गरीबों की स्थिति दयनीय: विधायक
महंगाई की मार से गरीबों की स्थिति दयनीय: विधायक

मधुबनी । प्रखंड राजद कार्यकर्ताओं की बैठक स्थानीय किसान भवन में रविवार को प्रखंड अध्यक्ष राम सागर पासवान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान सांगठनिक मजबूती एवं आगामी पंचायत चुनाव में दलीय कार्यकर्ताओं के समर्थन विषय पर भी चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित पार्टी के राजद जिलाध्यक्ष सह विधायक भारत भूषण मंडल ने कहा कि महंगाई की मार से गरीबों की स्थिति दयनीय हो गई है। देश में शिक्षा, चिकित्सा और रोजगार की जरूरत है, किन्तु केन्द्र सरकार लोगों को बुनियादी जरूरत के साधन उपलब्ध कराने के बजाय मंदिर-मस्जिद के नाम पर उलझाए रखना चाहती है। वहीं पूर्व विधायक सीताराम यादव ने कहा कि राजद हमेशा किसान, मजदूर, युवा एवं गरीबों के उत्थान की बात करती है, किन्तु वर्तमान सरकार उसे झूठे सपना दिखाकर सिर्फ सत्ता में बने रहना चाहती है। उन्होंने कहा कि राजद कार्यकर्ताओं को पार्टी के सिद्धांत से आमजन को अवगत कराने की जरूरत है। वहीं पार्टी के वरिष्ठ नेता राज कुमार यादव ने कहा कि पार्टी में संगठन सर्वोपरि है। सांगठनिक निर्णय को सभी को शिरोधार्य करना चाहिए। कहा कि राजद समता मूलक समाज निर्माण की बात करती है। बैठक को किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष देव नारायण यादव, प्रदेश महासचिव प्रदीप कुमार प्रभाकर, सीताशरण यादव, अमरेन्द्र चौरसिया, चंद्रशेखर झा सुमन, पूर्व जिला पार्षद वीरेन्द्र प्रसाद यादव, राम सागर पासवान, राजेन्द्र यादव, अमर राण, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रो. सुभाष चन्द्र सिंह, अहमद हुसैन, तनुक लाल राम, मिथिलेश कुमार यादव, पूनम भारती, रामसखी देवी, हुकुमदेव यादव, राजाराम यादव आदि ने संबोधित किया। इससे पूर्व आगत अतिथियों का स्वागत पाग-दोपटा व माला पहनाकर किया गया।

chat bot
आपका साथी