मधुबनी में मोइन में डूबकर किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम

खजौली थाना क्षेत्र के घुसकीपट्टी गांव में गुरुवार को गांव की एक मोइन (जलकर) में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई। मृत किशोर की पहचान गांव के राम भरोश राय के पुत्र पवन कुमार राय (17) के रूप में हुई है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 16 Jul 2021 12:07 AM (IST) Updated:Fri, 16 Jul 2021 12:07 AM (IST)
मधुबनी में मोइन में डूबकर किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम
मधुबनी में मोइन में डूबकर किशोर की मौत, घर में मचा कोहराम

मधुबनी । खजौली थाना क्षेत्र के घुसकीपट्टी गांव में गुरुवार को गांव की एक मोइन (जलकर) में डूबकर एक किशोर की मौत हो गई। मृत किशोर की पहचान गांव के राम भरोश राय के पुत्र पवन कुमार राय (17) के रूप में हुई है। डूबने के करीब दो घंटे बाद स्थानीय लोगों एवं मल्लाहों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला जा सका। सूचना पाकर पहुंची स्थानीय थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी भेज दिया।

जानकारी के अनुसार मृत किशोर अपने गांव स्थित मोइन में भैंस धोने गया था। भैंस धोने के उपरांत अन्य बच्चों के साथ वह स्नान करने लगा। इसी क्रम में गहरे पानी में चले जाने के कारण अचानक वह डूब गया। उसके डूबने की आहट पाकर बच्चों ने शोर मचाया, लेकिन जब तक लोग जुटते तब तक वह डूबकर पानी के अंदर चला गया। स्थानीय लोगों एवं मल्लाहों के काफी प्रयास के बाद शव को बाहर निकाला जा सका। थानाध्यक्ष अजीत प्रसाद सिंह ने बताया कि स्वजन के लिखित आवेदन पर यूडी केस दर्ज किया गया है। इधर, किशोर की डूबकर हुई मौत से परिवार व गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बाढ़ के पानी में डूबने से वृद्धा की मौत

बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के नाहस रूपौली के मोइन टोला स्थित अपने मायके आई एक वृद्ध महिला की मौत बाढ़ के पानी में डूबने से हो गई। महिला की पहचान 80 वर्षीय इंद्रा देवी के रूप में की गई है। वह अपने ससुराल चननपुरा से अपने मायके आई हुई थी। यहां वह आम के बगीचा में गई थी जिसके पास ही कमला नदी का क्षारण बहता है। महिला का पैर फिसल गया और वह पानी में गिर गई। दो वर्ष पूर्व इस क्षारण से मिट्टी की खुदाई की गई थी। गहरे पानी में चले जाने से वृद्धा खुद को बाहर नहीं निकाल सकी और उसकी डूबने से मौत हो गई। गुरुवार को उसका शव पानी से निकाला गया। मृतका नि:संतान थी। शव निकालने के बाद स्थानीय लोग उनके अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुट गए हैं। बता दें कि बीते 11 दिनों में बाढ़ के पानी में डूबने से अब तक नौ लोगों की जान जा चुकी है।

chat bot
आपका साथी