शिक्षकों का आंदोलन तेज, मंत्री व विधायकों का आवास घेरा

मधुबनी। हड़ताली शिक्षकों का आंदोलन तेज हो गया है। बिहार शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिला स्थित मंत्रियों व विधायकों के आवास पर शिक्षकों ने धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Mar 2020 11:17 PM (IST) Updated:Mon, 02 Mar 2020 06:17 AM (IST)
शिक्षकों का आंदोलन तेज, मंत्री व विधायकों का आवास घेरा
शिक्षकों का आंदोलन तेज, मंत्री व विधायकों का आवास घेरा

मधुबनी। हड़ताली शिक्षकों का आंदोलन तेज हो गया है। बिहार शिक्षक संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिला स्थित मंत्रियों व विधायकों के आवास पर शिक्षकों ने धरना दिया। साथ ही आठ सूची मांगों को लेकर नारेबाजी की।

रहिका : संघ के आह्वान पर मधुबनी विधायक समीर कुमार महासेठ व बिस्फी विधायक फैयाज अहमद के आवास पर सैकड़ों की संख्या में शिक्षक पहुंचे। सरकार की ओर से लगातार की जा रही कार्रवाई की ओर ध्यान आकृष्ट कराया। समीर महासेठ ने शिक्षकों को सड़क से विधानसभा तक साथ देने का अश्वासन दिया। महासेठ ने कहा कि सरकार को शिक्षक संघ से वार्ता कर समस्या का हल निकालने की आवश्यकता है। राजू यादव,नवीन झा, आदिल हुसैन, विजय शंकर चौधरी, अहमद हुसैन, प्रेमनाथ ठाकुर, लीलाधर पासवान, अंकलित झा अखिलेश चौधरी, मोतीउर रहमान समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे। खजौली : विधायक सीताराम यादव ने कहा कि शिक्षक सम्मान की लड़ाई लड़ रहे हैं। राज्य सरकार नियोजित शिक्षकों को अपमानित करने का काम कर रही है। वे नरकटिया गांव स्थित अपने स्थानीय आवास पर सात सूत्री मांग पत्र समर्पित करने आए शिक्षकों को संबोधित कर रहे थे। कहा, शिक्षकों की लड़ाई सिर्फ वेतन की नहीं बल्कि हक की लड़ाई है। संघर्ष समिति के चंद्रमोहन तिवारी की अध्यक्षता व शिव कुमार पासवान के संचालन में आयोजित कार्यक्रम को बैधनाथ यादव, गीता कुमारी, जीबछ सिंह, सुरेश यादव, प्रभाष झा, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, राज किशोर यादव, देव नारायण यादव, शिव शंकर कुमार, पांडव यादव ने भी सभा को संबोधित किया। लौकही : प्रखंड के नरहिया स्थित विधायक एवं आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय के आवास पर शिक्षकों ने धरना-प्रदर्शन किया। लौकही, फुलपरास तथा खुटौना प्रखंड के सैकडों शिक्षकों ने इसमें भाग लिया। सरकार विरोधी नारे लगाए। साथ ही जबतक हमारी मांगे पूरी होने तक आन्दोलन करने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में मो. याकुब रनजीत कुमार, अंजुम, कपिलदेव प्रसाद, वैदेही कुमारी, भाग्य नारायण साह, हरि यादव, सूर्य यादव, देव यादव सहित अन्य लोगों ने भाग लिया। लदनियां: हड़ताली शिक्षकों ने पंचायतीराज मंत्री कपिलदेव कामत के आवास के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष सुनील यादव, लाल बिहारी प्रसाद वर्मा, अमलेश कुमार रंजन, सुनील कुमार पासवान के अलावा मो.इरफान, कुमारी सरिता, चन्द्रकला कुमारी, सरोज कुमारी, मोती उर्रहमान, अशोक पासवान, राजदेव यादव, रविन्द्र मिश्र, सुबोध पासवान ने किया। झंझारपुर : हड़ताली शिक्षकों ने लखनौर प्रखंड के गंगापुर गांव में झंझारपुर के विधायक गुलाब यादव के आवास का घेराव किया। शिक्षकों ने सरकार की शिक्षा नीति के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। करीब एक घंटा तक शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति के शिक्षकों ने वहां जमकर प्रदर्शन किया। हड़ताली शिक्षकों के पहुंचने के कुछ ही समय बाद विधायक गुलाब यादव ने शिक्षकों से भेंट की। घेराव करनेवालों में अध्यक्ष मनोज कुमार झा, धीरेन्द्र कुमार, विश्वनाथ प्रसाद, मो. कुद्दुस सहित करीब डेढ़ सौ से अधिक शिक्षक थे।

chat bot
आपका साथी