मजदूर की मौत, स्वजनों ने तमुरिया स्टेशन पर किया प्रदर्शन

मधुबनी। झंझारपुर-निर्मली रेलखंड के तमुरिया स्टेशन पर काम कर रहे एक मजदूर की चोट लग

By JagranEdited By: Publish:Fri, 04 Jun 2021 11:01 PM (IST) Updated:Fri, 04 Jun 2021 11:01 PM (IST)
मजदूर की मौत, स्वजनों ने तमुरिया स्टेशन पर किया प्रदर्शन
मजदूर की मौत, स्वजनों ने तमुरिया स्टेशन पर किया प्रदर्शन

मधुबनी। झंझारपुर-निर्मली रेलखंड के तमुरिया स्टेशन पर काम कर रहे एक मजदूर की चोट लगने से मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम की है। देर शाम निर्माण कंपनी के जवाबदेहों ने शव को टेंपो से घर भेज दिया। शुक्रवार की सुबह मृतक के स्वजन शव के साथ तमुरिया स्टेशन पर पहुंचे और प्रदर्शन व हंगामा शुरू कर दिया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए निर्माण कार्य में लगे एजेंसी के अन्य लोग भाग खड़े हुए। सूचना पर पहुंचे लखनौर थानाध्यक्ष अनिल कुमार एवं आरपीएफ के झंझारपुर प्रभारी श्रीनिवास कुंवर ने स्थिति को संभाला। मृतक की पहचान तमुरिया पंचायत के सोनरे गांव निवासी स्व. फुलेश्वर सदाय के 26 वर्षीय पुत्र कुमर सदाय के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब चार बजे दुर्गा कंस्ट्रक्शन, बेतिया की कार्यकारी एजेंसी में कुमर सदाय मजदूरी कर रहे थे। एक ड्रम को लेकर वे ऊंचे स्थान पर चढ़ रहे थे। उसी दौरान असंतुलित होकर रेलवे ट्रैक पर गिर गए। सिर में गंभीर चोट आई और चिकित्सक के पास ले जाते समय रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। मजदूर की मौत के बाद उसके शव को घर भिजवा दिया गया। घर पर शव पहुंचते ही स्वजन आक्रोशित हो उठे और शुक्रवार की सुबह कार्यस्थल पर पहुंच हंगामा शुरू कर दिया। बाद में तमुरिया के मुखिया प्रतिनिधि गोपाल यादव, सरपंच प्रतिनिधि ललन कामत, कछुआ के मुखिया रामचंद्र राउत ने बीच का रास्ता निकालते हुए समझौता कराया। एजेंसी के मुंशी सिकू कुमार ने दो लाख की नकद राशि मृतक की पत्नी आरती देवी को सौंपी। इसके बाद लोग शव लेकर चले गए। स्वजनों ने लिखित दिया कि वे ना तो पोस्टमार्टम कराएंगे और ना ही कोई प्राथमिकी दर्ज कराएंगे। इस दौरान करीब सात घंटों तक तमुरिया स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल बना रहा।

chat bot
आपका साथी