सिक्की कला के जरिए तकदीर लिख रहीं सुधीरा देवी

सिक्की कला के संग मेहनत और लग्न से अपनी तकदीर लिख रही सुधीरा देवी। सुधीरा द्वारा तैयार सिक्की कलाकृतियां देश के बड़े-बड़े होटल शोरूम की शोभा बढ़ा रहा है। सिक्की कला में देश-दुनियां में अपनी अलग पहचान बनाने वाली झंझारपुर प्रखंड के रैयाम गांव की 47 वर्षीय सुधीरा देवी इस के क्षेत्र में परचम लहरा चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 07 Oct 2021 12:35 AM (IST) Updated:Thu, 07 Oct 2021 12:35 AM (IST)
सिक्की कला के जरिए तकदीर लिख रहीं सुधीरा देवी
सिक्की कला के जरिए तकदीर लिख रहीं सुधीरा देवी

मधुबनी । सिक्की कला के संग मेहनत और लग्न से अपनी तकदीर लिख रही सुधीरा देवी। सुधीरा द्वारा तैयार सिक्की कलाकृतियां देश के बड़े-बड़े होटल, शोरूम की शोभा बढ़ा रहा है। सिक्की कला में देश-दुनियां में अपनी अलग पहचान बनाने वाली झंझारपुर प्रखंड के रैयाम गांव की 47 वर्षीय सुधीरा देवी इस के क्षेत्र में परचम लहरा चुकी है। तीन दशक से सिक्की कला को नया आयाम दे रही सुधीरा देवी इस कला में ग्रामीण महिलाओं को रोजगार मुहैया कराने में सहयोगी साबित हो रही है। इनके द्वारा बनाएं गए सिक्की के भगवान गणेश के लिए हस्त शिल्प विभाग द्वारा वर्ष 2016 में नेशनल मेरिट अवार्ड प्रदान किया गया। इस कला के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए सुधीरा देवी को वर्ष 2015-16 में राज्य पुरस्कार प्रदान किया गया। सुधीरा ने बताया कि सिक्की कला के जरिए महिलाएं की दशा बदल सकती है। सिक्की कलाकृतियों की बढती मांग से इसके कलाकार आत्मनिर्भर की ओर अग्रसर हो रहे है। सिक्की कला इको फ्रेंडली होने से पर्यावरण संरक्षण को बल प्रदान करता है।

------------

इंडिया टॉय फेयर से बढी सुधीरा देवी की पहचान :

इस साल दिल्ली में आयोजित इंडिया टॉय फेयर का उद्घाटन फरवरी 2021 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था। जिसमें सिक्की कलाकार सुधीरा देवी सिक्की के खिलौनों सहित अन्य कलाकृतियां को शामिल किया गया था। इंडिया टाय फेयर से सिक्की कला को देश-दुनिया में नई पहचान मिली। जिससे सिक्की कलाकृतियों का कारोबार इस वर्ष करीब दस लाख के करीब पहुंच गया है।इंडिया टॉय फेयर में शामिल होने पर इसके कलाकृतियों का डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई गई थी। जिसे फेयर में दिखाई गई थी। सुधीरा देवी के साथ गांव की अरुणा देवी, रानी देवी, सरोवर देवी, सुनीता देवी, सुशीला देवी, दुर्गा देवी, अवंतिका देवी, भारती रानी, रीता देवी, सुनैना देवी, इन्द्रकला देवी, लीला देवी, रामा देवी, नीतू देवी, नूतन कुमारी, काजल कुमारी, गुंजा कुमारी, रूपा कुमारी सहित अन्य कलाकार सिक्की कला में रोजगार हासिल कर रही है।

-------------------

chat bot
आपका साथी