नगर निगम में अमीन बहाली के लिए सशक्त स्थायी समिति ने दिखाई हरी झंडी

मुख्य पार्षद सुनैना देवी की अध्यक्षता में नगर निगम सशक्त स्थाई समिति की बैठक हुई। इसमें चर्चा के उपरांत कुल आठ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में मुख्य पार्षद सुनैना देवी उपमुख्य पार्षद वारिस अंसारी नगर आयुक्त राकेश कुमार सदस्य सुनीता देवी उमेश प्रसाद कार्यालय कर्मी उदय चंद्र झा मौजूद थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 01:45 AM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 01:45 AM (IST)
नगर निगम में अमीन बहाली के लिए सशक्त स्थायी समिति ने दिखाई हरी झंडी
नगर निगम में अमीन बहाली के लिए सशक्त स्थायी समिति ने दिखाई हरी झंडी

मधुबनी । मुख्य पार्षद सुनैना देवी की अध्यक्षता में नगर निगम सशक्त स्थाई समिति की बैठक हुई। इसमें चर्चा के उपरांत कुल आठ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में मुख्य पार्षद सुनैना देवी, उपमुख्य पार्षद वारिस अंसारी, नगर आयुक्त राकेश कुमार, सदस्य सुनीता देवी, उमेश प्रसाद, कार्यालय कर्मी उदय चंद्र झा मौजूद थे। बैठक में यह बात सामने आई कि पिछले वर्ष 51 नली -गली योजनाओं का निविदा प्रकाशन हुआ था। जिसमें से मात्र 12 योजनाओं का निविदा पूर्ण हुआ। शेष बचे 39 योजनाओं का निविदा नहीं हो सका। सदस्यों ने सर्वसम्मति से सभी योजनाओं को क्रियान्वयन के लिए नगर आयुक्त को अधिकृत किया है। बैठक में कहा गया कि नगर निगम हो जाने के कारण क्षेत्र का विस्तार हुआ है और विकास कार्य होना है। वर्तमान में नगर निगम के पास एक भी अमीन नहीं है। इस कारण महत्वपूर्ण कार्य एवं अतिक्रमण मुक्त कराने संबंधी कार्य बाधित है। इस बैठक में चार आमीन एवं अन्य विभागों से भी सरकार के नियमानुसार सेवानिवृत्त अमीन को संविदा पर रखने की स्वीकृति प्रदान की गई। इस संबंध में विधिवत कार्रवाई के लिए नगर आयुक्त को अधिकृत किया गया। महापर्व छठ के मद्देनजर नगर निगम तालाब में छठ घाट निर्माण कराने के लिए सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई । रोकड़ पाल द्वारा बताए गए विभिन्न जनप्रतिनिधियों से प्राप्त राशि में अद्यतन व्यय नहीं किए गए अवशेष राशि तथा बैंक द्वारा प्राप्त ब्याज की राशि से इसके निर्माण के लिए नगर आयुक्त को अधिकृत किया गया। बुधवार को सशक्त स्थाई समिति की बैठक में कुल 8 प्रस्ताव लाए थे। गत बैठक की संपुष्टि भी की गई। विगत बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में सफाई के लिए गठित समिति के द्वारा अगस्त तथा सितंबर में प्राप्त आवेदन की जांच भी होगी। वहीं वार्डों में विशेष योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए स्वीकृति दी गई। विभिन्न वार्ड में पूर्व पदाधिकारी के आदेशानुसार प्रतिनियुक्त कनीय अभियंता के द्वारा समरसेबल बोरिग लगाया गया था जिसमें दिए गए अग्रिम राशि के समायोजन उपरांत भुगतान के लिए सर्वसम्मति से स्वीकृति दी गई। इसी तरह नगर निगम तालाब के सौन्दर्यीकरण के लिए प्राप्त प्राक्कलन से निर्माण कराने के लिए नगर आयुक्त को अधिकृत किया गया।

chat bot
आपका साथी