डीजल व पेट्रोल की मूल्य वृद्धि पर दिया धरना

मधुबनी। डीजल व पेट्रोल की कीमत में अप्रत्याशित मूल्य वृद्वि को लेकर प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रामजानकी मंदिर परिसर बाबूबरही में सांकेतिक धरना दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Jul 2020 11:36 PM (IST) Updated:Sat, 04 Jul 2020 11:36 PM (IST)
डीजल व पेट्रोल की मूल्य वृद्धि पर दिया धरना
डीजल व पेट्रोल की मूल्य वृद्धि पर दिया धरना

मधुबनी। डीजल व पेट्रोल की कीमत में अप्रत्याशित मूल्य वृद्वि को लेकर प्रखंड कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को रामजानकी मंदिर परिसर बाबूबरही में सांकेतिक धरना दिया। प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार अनिल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं का कहना था कि पिछले साढे तीन महिनों में भाजपा सरकार डीजल व पेट्रोल के मूल्य में वृद्धि कर जनता पर बोझ डाल दिया है। जबकि पिछले कुछ महिनों में कच्चे तेल के दाम कम हुए हैं। कहा पिछले 6 साल में भाजपा सरकार द्वारा डीजल के उत्पाद शुल्क 820 प्रतिशत तथा पेट्रोल के उत्पाद शुल्क में 258 प्रतिशत की वृद्वि की गई है। कार्यक्रम में कुशेश्वर यादव,मिहिर कुमार झा,पूर्व प्रमुख इजहारूलहक,धर्मनाथ धर्मेन्द्र,नवल किशोर झा,मीना देवी,सुनील राउत,नवीन ठाकुर,क्रीष्ण कुमार कंचन,शिव कुमार राय,मुकेश कुमार आदि थे।

chat bot
आपका साथी