प्रेम प्रसंग में साजिश के तहत घर बुलाकर हत्या का आरोप

मधुबनी। हरलाखी थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित हरिणे गांव में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 11:34 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 11:34 PM (IST)
प्रेम प्रसंग में साजिश के तहत घर बुलाकर हत्या का आरोप
प्रेम प्रसंग में साजिश के तहत घर बुलाकर हत्या का आरोप

मधुबनी। हरलाखी थाना क्षेत्र की सीमा पर स्थित हरिणे गांव में एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए युवक की हत्या की सूचना पर पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शवं को मधुबनी भेज दिया।

घटना की बाबत मृत संतोष की पत्नी संजू देवी ने प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें एक महिला समेत नौ लोगों को नामजद किया। उसने प्रेम प्रसंग में साजिश के तहत घर बुलाकर हत्या का आरोप लगाया है। बेनीपट्टी एसडीपीओ अरुण कुमार सिंह ने घटनास्थल का जायजा लिया। कहा कि अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। मां ने दर्ज कराई बेटे की हत्या की प्राथमिकी जयनगर। जयनगर थाना से सटे वार्ड नं.- 12 गारही टोला में किराए के मकान में रह रहे अमर पासवान के मौसेरा भाई रविन्द्र पासवान की गले में फंदा लगाकर हुई मौत मामले में मृत युवक की मां द्वारा हत्या किए जाने का संदेह व्यक्त करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मृत युवक की मां गरनी देवी ने उसके मौसेरा भाई पर ही शंका जाहिर करते हुए हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि प्रथम ²ष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, वैसे पुलिस सभी बिदुओं पर गहराई से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि चार जून को रविन्द्र पासवान का शव गले में फंदा लगाकर पंखे से लटका हुआ पाया गया। मृत युवक एक महीना से अपने मौसेरा भाई अमर पासवान के साथ रहते हुए किसी होटल में काम कर रहा था। जबकि अमर पासवान रेलवे में मजदूरी करता है। जानकारी के मुताबिक मृत युवक घरेलू तनाव से तंग था। बहरहाल मनीगछी थाना क्षेत्र के नेहराऊ पठानकोट गांव निवासी 24 वर्षीय रविन्द्र पासवान की मौत में अब एक नया मोड़ आ गया है।

chat bot
आपका साथी