सीएम के जनता दरबार में पहुंचे जिले से छह फरियादी

मधुबनी । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में जिले से तीन महिला सहित छह व्यक्ति अपनी-अपनी समस्या लेकर समाधान कराने के उद्देश्य से पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 11:07 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 11:07 PM (IST)
सीएम के जनता दरबार में पहुंचे जिले से छह फरियादी
सीएम के जनता दरबार में पहुंचे जिले से छह फरियादी

मधुबनी । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दरबार में जिले से तीन महिला सहित छह व्यक्ति अपनी-अपनी समस्या लेकर समाधान कराने के उद्देश्य से पहुंचे। मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जिले से फरियाद लेकर जाने वालों में घोघरडीहा प्रखंड की अनीता देवी, बेनीपट्टी प्रखंड की सोनी कुमारी गुप्ता, लदनियां प्रखंड के अमर प्रसाद साह, पंडौल प्रखंड के अवनीश कुमार ठाकुर, लौकही प्रखंड के राम कुमार साह, खुटौना प्रखंड की ठकनी देवी व रामचन्द्र कुमार एवं लखनौर प्रखंड के भगवान कुमार झा शामिल थे। ये सभी जिला पदाधिकारी द्वारा प्रतिनियुक्त वरीय उप समाहर्ता साहेब रसूल के साथ सीएम के जनता दरबार में अपनी-अपनी फरियाद लेकर पहुंचे थे।

पंडौल प्रखंड क्षेत्र के नरपतिनगर निवासी अवनीश कुमार ठाकुर अपने उपर दर्ज फर्जी मुकदमा से निजात दिलाने के लिए सीएम के जनता दरबार में पहुंचे थे। श्री ठाकुर ने बताया कि जब वे समस्तीपुर जिले में प्राइवेट कंपनी में काम कर रहे थे तो वहां के एक आदमी को बीमार पड़ने पर इलाज के लिए 32 हजार रुपये उधार दिया था। लेकिन जब रुपया लौटाने के लिए बोला तो वह व्यक्ति अपने घर पर बुला लिया। इसके बाद मारपीट करने, घर में घुसकर छेड़खानी करने आदि झूठा आरोप लगाकर समस्तीपुर जिले के शाहपुर पटौरी थाना में फर्जी प्राथमिकी दर्ज करा दिया। इस फर्जी मुकदमा को समाप्त करने के लिए अनुसंधानकर्ता, एसपी से लेकर डीजीपी तक मिला। लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिला। इसके बाद वे सीएम के जनता दरबार में पहुंचे। लेकिन, सीएम पुन: डीजीपी के पास ही भेज दिया। जिस कारण वे जनता दरबार में जाकर भी संतुष्ट नहीं हुए। वहीं खुटौना प्रखंड क्षेत्र के बटेरमारी निवासी रामचन्द्र कुमार जमीन का प्रशासन द्वारा मापी व सीमांकन कराने के बाद भी दंबंगों द्वारा जमीन पर दखल-कब्जा नहीं करने देने की शिकायत लेकर सीएम के जनता दरबार में पहुंचे। जहां इन्हें डीएम से मिलने को कहा गया। डीएम को मामला सुलझाने का निर्देश जनता दरबार से ही दिया गया। लखनौर प्रखंड क्षेत्र के निवासी भगवान कुमार झा लखनौर झंझारपुर आरएस ओपी कांड संख्या-91 /21 के आरोपितों की गिरफ्तारी की गुहार लगाने सीएम जनता दरबार पहुंचे। लेकिन, जैसे ही थानाध्यक्ष को पता चला कि ये सीएम के जनता-दरबार में जाने वाले हैं तो आनन-फानन में एक आरोपित को तो गिरफ्तार कर लिया, लेकिन दूसरे आरोपित को गिरफ्तार नहीं किया है। इसके लिए छापेमारी किया जा रहा है।

लदनियां बाजार निवासी अमर प्रसाद साह लदनियां बाजार स्थित अपनी कीमती जमीन को 8-9 दबंगों द्वारा हड़पने का प्रयास करने संबंधी समस्या लेकर पहुंचे थे। दबंगों द्वारा इनकी मां, पत्नी, बेटी के साथ मारपीट भी किया जा चुका है। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए थाना को आवेदन दिया, वरीय पुलिस पदाधिकारी से गुहार लगाया। फिर भी प्राथमिकी दर्ज नहीं किया गया। इसी मामले को लेकर ये सीएम के जनता दरबार गए थे। लौकही प्रखंड क्षेत्र के धौलियाही निवासी राम कुमार साह एक मुकदमा की जांच के लिए एसआइटी का गठन करावाने के लिए सीएम के जनता दरबार पहुंचे थे। लेकिन वहां से इन्हें डीजीपी के पास भेज दिया गया। इनके अनुसार डीजीपी ने कहा क यह पर्सनल मामला है, इसमें तो विभाग ही फंस जाएगा।

chat bot
आपका साथी