श्रीराम जानकी प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली भव्य कलश शोभायात्रा

हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के सोठगांव में नवनिर्मित मंदिर में विवाह पंचमी के दिन श्रीराम जानकी प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा को ले विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 10:06 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 10:06 PM (IST)
श्रीराम जानकी प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली भव्य कलश शोभायात्रा
श्रीराम जानकी प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को ले निकली भव्य कलश शोभायात्रा

मधुबनी। हरलाखी प्रखंड क्षेत्र के सोठगांव में नवनिर्मित मंदिर में विवाह पंचमी के दिन श्रीराम जानकी प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा को ले विभिन्न तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राण प्रतिष्ठा को ले सम्पूर्ण ग्रामीणों के सौजन्य से मंगलवार की सुबह गाजे बाजे व वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान हजारों की संख्या में गांव सहित आस-पास के गांव की कन्याएं एवं महिलाओं ने कलश शोभायात्रा में भाग लिया। कलश शोभायात्रा में शामिल कन्याओं एवं महिलाओं के द्वारा गांव के विभिन्न धार्मिक स्थलों की परिक्रमा कर मिथिला के ऐतिहासिक कल्याणेश्वर महादेव स्थान स्थित पोखर से कलश भरकर मंदिर परिसर में स्थापित किया गया। कलश शोभायात्रा के दौरान भक्तिमय वातावरण में गांव के बच्चे बुजुर्ग नौजवान व महिलाओं ने भाग लिया। भगवान के प्राण प्रतिष्ठा के पहले चरण में करीब 10 ¨क्वटल चावल की ढ़ेर में 6 घंटे तक भगवान को शयन के उपरांत पूरी रात जल में शयन कराकर विधिवत प्राण प्रतिष्ठा किया जायेगा। मौके पर रमेश कुमार पाण्डेय, राम मिलन पाण्डेय, प्रदीप मंडल, मुकेश पाण्डेय, गौरी शंकर महतो, भोगी महतो, श्याम सुंदर ठाकुर, शंकर ठाकुर, रघुनाथ चौधरी, परमानन्द झा, विनोद यादव, सूर्यनारायण यादव, रामअनिक पाण्डेय सहित समस्त ग्रामीण मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी