विद्यालय के शिक्षक कर रहे मनमानी

मधुबनी। घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चिकना में कथित अनियमितता को लेकर सोमवार से ग्रामीणों के एक पक्ष द्वारा तालाबंदी कर पठन-पाठन ठप कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 Feb 2020 11:05 PM (IST) Updated:Thu, 06 Feb 2020 11:05 PM (IST)
विद्यालय के शिक्षक कर रहे मनमानी
विद्यालय के शिक्षक कर रहे मनमानी

मधुबनी। घोघरडीहा प्रखंड क्षेत्र के उत्क्रमित उच्च विद्यालय चिकना में कथित अनियमितता को लेकर सोमवार से ग्रामीणों के एक पक्ष द्वारा तालाबंदी कर पठन-पाठन ठप कर दिया गया है। इसी बीच विद्यालय शिक्षा समिति के अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य सुंदर कांत झा सहित दर्जनों ग्रामीणों ने संयुक्त हस्ताक्षरित एक आवेदन प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिया है। जिसमें शिक्षक एवं बीआरपी राजनारायण यादव पर लोगों को दिग्भ्रमित कर तालाबंदी कराने का गंभीर आरोप लगाया है। बीडीओ को दिए गए आवेदन में उल्लेखित विवरण के अनुसार राजनारायण यादव इसी स्कूल के शिक्षक हैं और वर्तमान में बीआरपी हैं। अनुश्रवण के नाम पर शिक्षकों सहित अध्यक्ष पर वर्चस्व कायम करने के लिए उसका भयादोहन करते हैं। पूर्व में शिक्षा समिति गठन में भी मनमानी करने का प्रयास किया था। जिसमें उसकी मनमानी नहीं चली एवं नियमानुकूल वीएसएस का गठन हुआ। जिसके बाद बीआरपी यादव ने उन्नयन स्मार्ट क्लास के संचालन में तत्कालीन प्रभारी प्रधानाध्यापक के विरुद्ध वरीय अधिकारियों को कथित तौर पर भ्रामक तथ्य देकर उसे निलंबित करा दिया। यादव के कारण विद्यालय में भय का वातावरण बना हुआ है। आवेदन में वीएसएस अध्यक्ष झा के अलावा वार्ड सदस्य कल्पना देवी एवं हीरानंद मिश्रा, घनश्याम झा, शंभू झा, अनमोल कुमार झा, अग्निदेव यादव, श्रीप्रसाद यादव, लाल सदाय, शिवानंद झा, गौड़ी शंकर झा, किशोर कुमार झा, नीलम देवी, गुड़िया देवी, कुंती देवी, प्रियंका झा, उषा झा, शिवजी झा सहित दर्जनों ग्रामीणों ने हस्ताक्षर किया है। इस बाबत बीआरपी राजनारायण यादव ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को निराधार एवं बेबुनियाद बताया।

chat bot
आपका साथी