विद्यालय भवन निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करने पर चार प्रधानाध्यापक निलंबित

मधुबनी। नवम वर्ग की पढ़ाई प्रारंभ करने हेतु वर्ग कक्ष निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराने के बाद भी निर्धारित अवधि में विद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं करने तथा विभाग द्वारा किए गए अनुबंध का उल्लंघन करने पर जिले के चार प्रभारी प्रधानाध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Jul 2020 12:20 AM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2020 12:20 AM (IST)
विद्यालय भवन निर्माण कार्य पूर्ण नहीं 
करने पर चार प्रधानाध्यापक निलंबित
विद्यालय भवन निर्माण कार्य पूर्ण नहीं करने पर चार प्रधानाध्यापक निलंबित

मधुबनी। नवम वर्ग की पढ़ाई प्रारंभ करने हेतु वर्ग कक्ष निर्माण के लिए राशि उपलब्ध कराने के बाद भी निर्धारित अवधि में विद्यालय भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं करने तथा विभाग द्वारा किए गए अनुबंध का उल्लंघन करने पर जिले के चार प्रभारी प्रधानाध्यापकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिन प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निलंबित किया गया है, उसमें उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ब्रह्मपुर, घोघरडीहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामबाबू रमैया, मध्य विद्यालय, परसाही, खुटौना की प्रभारी प्रधानाध्यापिका नगीना कुमारी, मध्य विद्यालय, कोनार, घोघरडीहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक उपेन्द्र कुमार राम तथा मध्य विद्यालय बलिया कन्या, लखनौर के प्रभारी प्रधानाध्यापक जानकी नन्दन झा शामिल हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी के आदेश पर उक्त चारों प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निलंबित करने संबंधी आदेश जिला कार्यक्रम पदाधिकारी-स्थापना ने जारी कर दिया है।

चारों प्रभारी प्रधानाध्यापकों की निलंबन अवधि के लिए मुख्यालय भी निर्धारित कर दिया गया है। वहीं विभागीय कार्यवाही के लिए आरोप का भी गठन किया जाएगा। निलंबन अवधि के लिए मध्य विद्यालय बलिया कन्या, लखनौर के प्रभारी प्रधानाध्यापक जानकी नन्दन झा का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, लोकही निर्धारित किया गया है। जबकि निलंबन अवधि के लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय, ब्रह्मपुर, घोघरडीहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक रामबाबू रमैया का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, फुलपरास निर्धारित किया गया है। वहीं निलंबन अवधि के लिए मध्य विद्यालय, परसाही, खुटौना की प्रभारी प्रधानाध्यापिका नगीना कुमारी का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, फुलपरास निर्धारित किया गया है। जबकि निलंबन अवधि के लिए मध्य विद्यालय, कोनार, घोघरडीहा के प्रभारी प्रधानाध्यापक उपेन्द्र कुमार राम का मुख्यालय प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय, अंधराठाढ़ी निर्धारित किया गया है। उक्त सभी प्रभारी प्रधानाध्यापकों को प्राक्कलित राशि 22,36,300 रुपये की दर से राशि विमुकत कर दिया गया था। बाबजूद इसके निर्धारित समय में विद्यालय भवन का निर्माण कार्य कई बार आदेश-निर्देश देने के बाद भी पूरा नहीं किया। जिस कारण आखिरकार उक्त सभी प्रभारी प्रधानाध्यापकों को निलंबित करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी