सड़क जाम कर जताया आक्रोश

मधेपुर। भेजा लेंगरा चौक से भरगामा झरवा सीमा तक जाने वाली सड़क को लोगों ने आज करैली धार के पास जाम कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Aug 2020 12:10 AM (IST) Updated:Tue, 11 Aug 2020 12:10 AM (IST)
सड़क जाम कर जताया आक्रोश
सड़क जाम कर जताया आक्रोश

मधेपुर। भेजा लेंगरा चौक से भरगामा झरवा सीमा तक जाने वाली सड़क को लोगों ने आज करैली धार के पास जाम कर दिया। जिससे इस रास्ते कोसी क्षेत्र जाने वाले लोगों को भारी फजीहत झेलनी पड़ी। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत लगभग डेढ़ वर्षों से बनने वाली सड़क को लेकर आमजन गुस्से में थे। लोगों का कहना उक्त सड़क कई जगहों पर खेत के बराबर ऊंचाई पर है जिसके चलते इस बार बाढ़ का पानी आरपार बहने लगा। इसलिए इसे ऊंचा करना जरूरी है। लोगों का कहना था कि संवेदक द्वारा इसमें घटिया सामग्री का व्यवहार किया जा रहा है। अगर सड़क इसी तरह बनेगी तो बिना बने ही ठीक है। जाम स्थल से कुछ ही दूरी पर एक पुल है, आमजन इसी के एप्रोच के मुताबिक सड़क ऊंची करने की मांग कर रहे थे। जामस्थल पर सड़क कार्य से जुड़े कोई व्यक्ति नहीं था। सड़क जाम में इमामुद्दीन खॉ, राजेश कुमार यादव उर्फ बाबाजी यादव, मनोज साफी, दुर्गानंद यादव, राधे यादव, रामदेव यादव, नूनू झा, मो. यूनुस सहित दर्जनों लोग शामिल थे। संवेदक का पक्ष नहीं प्राप्त हो सका।

chat bot
आपका साथी