श्रद्धा व विश्वास से मनी चैत्र नवरात्र, नहीं निकाला गया रामनवमी जुलूस

मधुबनी। चैत्र नवरात्रा अनुमंडल क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में बुधवार को माता के नौवें स्वरूप सिि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 11:58 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 11:58 PM (IST)
श्रद्धा व विश्वास से मनी चैत्र नवरात्र, नहीं निकाला गया रामनवमी जुलूस
श्रद्धा व विश्वास से मनी चैत्र नवरात्र, नहीं निकाला गया रामनवमी जुलूस

मधुबनी। चैत्र नवरात्रा अनुमंडल क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल में बुधवार को माता के नौवें स्वरूप सिद्धिदात्री की पूजा के साथ ही संपन्न हो गया। नवम पूजा के बाद सभी भगवती मंदिरों में हवन किया गया। इसके साथ ही चैत्र नवरात्रा का समापन हुआ। गुरूवार को भगवती की प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन के दौरान भी भीड़ इकठ्ठा करने की ईजाजत नहीं है। रामनवमी का पर्व भी कोरोना महामारी के बीच सादगी पूर्ण ढ़ंग से विभिन्न राम जानकी मंदिर में मनाया गया। कीर्तन, भजन के साथ साथ कई जगह सुन्दरकांड तो कई जगह रामचरितमानस पाठ का कार्यक्रम हुआ। अनुमंडल में कहीं से भी रामनवमी के जुलूस निकाले जाने की जानकारी नहीं है। एसडीओ शैलेश कुमार चौधरी ने भी इसकी पुष्टि की है। पूरे अनुमंडल क्षेत्र में कुल 43 जगहों पर दंडाधिकारी व पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई थी। अधिकांश जगहों पर अपवाद को छोड़ संध्या चार बजे के बाद दंडाधिकारी दिखाई नहीं दिए। कारण कि पहले से ही यह तय हो चुका था कि रामनवमी पर कोई जुलूस नहीं निकालेगा। इधर, चैत्र नवरात्रा के नवम दिन झंझारपुर के खैरा, रामखेतारी में दो जगहों पर, रैयाम, पैटघाट भगवती मंदिर पंडाल का निरीक्षण विधि व्यवस्था के मद्दनजर सीओ कन्हैयालाल व भैरवस्थान थानाध्यक्ष रूपक कुमार अम्बजु ने किया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि यह निरीक्षण विधि व्यवस्था के साथ साथ कोविड 19 के गाईड लाईन का पालन हो रहा है कि नहीं, भी देखना था। उन्होंने कहा कि हरेक पंडाल में इसका पालन करते दिखा। इसी तरह झंझारपुर पश्चिम टोल एवं दक्षिण टोल, नवानी, लखनौर के दैयाखड़वार में भी भगवती की पूजा अर्चना समाप्त हो गई।

chat bot
आपका साथी