पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से बदली राजनीतिक फिजां

तेलंगाना, मिजोरम, राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ के विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर यहां दिन भर राजनीतिक सरगर्मी बनी रही।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 11 Dec 2018 10:21 PM (IST) Updated:Tue, 11 Dec 2018 10:21 PM (IST)
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से बदली राजनीतिक फिजां
पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से बदली राजनीतिक फिजां

मधुबनी। तेलंगाना, मिजोरम, राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ के विधानसभा चुनाव परिणाम को लेकर यहां दिन भर राजनीतिक सरगर्मी बनी रही। खासकर राजस्थान व मध्यप्रदेश के चुनाव परिणाम के आकड़े को लेकर दावों का दौर अंतिम चुनाव परिणाम आने तक चलता रहा। वैसे तो छत्तीसगढ चुनाव परिणाम कांग्रेस के पक्ष में स्पष्ट होने के बाद से ही भाजपाइयों में उदासी छाने लगी। वहीं जिला कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं की चहलकदमी बढ़ाने लगी। भाजपाइयों में छत्तीसगढ में हुए नुकसान से अधिक ¨चता मध्यप्रदेश व राजस्थान परिणाम को लेकर बनी रही। अतत: पांचों राज्यों के फाइनल चुनाव परिणाम आने के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर जश्न के माहौल में तब्दील हो गया। बैड-बाजा की धुन पर कांग्रेसजन थिरकते हुए गुलाब लगाकर एक-दूसरे को मिठाई खिलाने लगे। आतिशबाजी कर किया खुशी का इजहार राजस्थान सहित पांच राज्यों के चुनाव परिणाम को लेकर कांग्रेस कार्यालय से जुलूस निकाली गई। बैड-बाजा के बीच शहर के थाना चौक पर पहुंची जुलूस आतिशबाजी कर खुशी का इजहार किया। गुलाल उड़ाते कांग्रेसजन एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। जुलूस में पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव कृष्णकांत झा गुड्डू, अमानुल्लाह खान, ज्योतिरमण झा, महेन्द्र नारायण झा, हिमांशु कुमार, मनोज कुमार मिश्र, प्रो अनीलनाथ झा, जयकुमार झा, गणेश झा, शुभंकर झा, प्रफुल्लचन्द्र झा, विजय कुमार झा, अजय मिश्र, अकील अंजुम, विनय कुमार झा, मुकेश कुमार झा पप्पू, सुरेशचंद्र झा, अशोक कुमार, ऋषिदेव ¨सह, विदेश चौधरी, राजकुमार साह, तैयब इकवाल अंसारी, अनीलचन्द्र झा, महेश चौधरी, सुनील कुमार झा, आरिफ हुसैन, कृष्णदेव चौधरी, प्रभू नारायण ¨सह, धनुषलाल महतो, रवीन्द्र कुमार, इश्तियाक अहमद, मुन्ना खान, मिथिलेश कुमार झा, विश्वनाथ पासवान, ओमप्रकाश ¨सह, मो जैदी सहित अन्य कांग्रेसजनों ने हिस्सा लिया। दिन भर टेलीविजन पर टिकी रही नजरें मध्यप्रदेश सहित पांच राज्यों के चुनाव परिणाम को लेकर दिन भर लोगों की नजरें टेलीविजन पर टिकी रही। विभिन्न चैनलों पर सुबह से ही चुनाव परिणाम रुझान से काग्रेस व भाजपा नेताओं के सुर-ताल बदलते रहे। काग्रेस कार्यालय के टेलीविजन पर चुनाव परिणाम को लेकर कार्यकत्र्ता का उत्साह चरम पर पहुंच गया। वहीं इधर भाजपा कार्यालय में दोपहर बाद कार्यकर्ताओं की आवाजाही होने लगी। वहीं जिला जदयू कार्यालय में टेलीविजन पर दिए जा रहे चुनाव परिणाम पर कार्यकर्ताओं के बीच विश्लेषण का दौर जारी रहा। इसके अलावा भाकपा, सपा, लोजपा सहित अन्य दलों के कार्यालय में भी चुनाव परिणाम पर चर्चाए चलती रही। 'छत्तीसगढ, राजस्थान व मध्यप्रदेश के चुनाव से देश में कांग्रेस नेतृत्व सरकार का आगाज हो गया है। पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव में बेहतर सफलता की प्रबल संभावना बन गई है। यह जीत भाजपा के खिलाफ आम लोगों की जीत है।'

- प्रो शीतलाबंर झा, जिलाध्यक्ष कांग्रेस पांच राज्यों के चुनाव परिणाम से व्यक्ति हित की बात सामने आया है। इसकी भरपाई भाजपा आगामी लोकसभा चुनाव में करेगी। राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते वाले भाजपा चुनाव परिणाम को लेकर और मजबूती के साथ मैदान पर उतरेगी। चुनाव में हार-जीत लगा ही रहता है।

- घनश्याम ठाकुर, जिलाध्यक्ष भाजपा पांच राज्यों के चुनाव परिणाम को सहर्ष स्वीकारते हुए जनता की सेवा में लगा रहना चाहिए। आज नही तो कल जनता की सेवा का फल अच्छा ही होगा। जनता का निर्माण सर्वोपरि होता है। अब अगली लड़ाई की बारी आने वाली है। चुनाव परिणाम के मद्देनजर कार्य करना चाहिए।

- अब्दुल कैयूम, जिलाध्यक्ष जदयू

chat bot
आपका साथी