थानाध्यक्ष ने कराई प्रेमी युगल की शादी

बेनीपट्टी थाना के पुलिस ने लदौत गांव के प्रेमी एवं प्रेमिका को परिजनों के समक्ष थाना परिसर के हनुमान मंदिर में शादी कराई गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Feb 2019 10:57 PM (IST) Updated:Fri, 22 Feb 2019 10:57 PM (IST)
थानाध्यक्ष ने कराई प्रेमी युगल की शादी
थानाध्यक्ष ने कराई प्रेमी युगल की शादी

मधुबनी। बेनीपट्टी थाना के पुलिस ने लदौत गांव के प्रेमी एवं प्रेमिका को परिजनों के समक्ष थाना परिसर के हनुमान मंदिर में शादी कराई गई। प्रेमी और प्रेमिका के बीच सच्चा प्यार आखिर लाख विरोध के बावजूद अंतिम अंजाम तक पहुंच दोनों प्रेमी युगल एक दूसरे के होने में कामयाब हो गए। लदौत गांव के अमित नायक 21 वर्ष एवं उसी गांव रूबी कुमारी 19 वर्ष की विगत तीन वर्षो से एक दूसरे के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। लड़का व लड़की की परिवार वाले शादी के पक्ष में नहीं थे बल्कि इस प्रेम प्रसंग के कारण लड़की के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई थी। रूबी शुक्रवार की सुबह आठ बजे एक आवेदन लेकर थाना पहुंच गई। पुनि सह थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ¨सह को प्रेम प्रसंग की मामले व पति पत्नी के रूप में रहने तथा पूर्व में ही पटना के मंदिर में शादी किये जाने की जानकारी दी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुनि सह थानाध्यक्ष श्री ¨सह ने लड़का अमित नायक के पिता महावीर नायक को थाने पर बुलाकर समझाया साथ ही लड़का के पिता के द्वारा शादी के लिए तैयार होने के बाद लड़की के चाचा बौकू ठाकुर व भाई को बुलाया गया। लड़का व लड़की परिवार के बीच आपसी सहमति होने के बाद लड़का के पिता महावीर नायक ने कपड़ा व साड़ी की व्यवस्था की। फिर पंडित को बुलाया गया तथा हनुमान मंदिर परिसर में दोनो प्रेमी युगल की शादी कराई गई। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में लड़का व लड़की को जयमाला पहनाया। शादी के बाद लड़का पक्ष के द्वारा बहू को अपने घर ले जाया गया।

पुनि सह थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार ¨सह के अथक प्रयास व मामले को गंभीरता से लेने के कारण लड़का व लड़की के बीच प्रेम प्रसंग शादी में परिणत हो सका। मौके पर सअनि सुभाष कुमार मिश्रा, रामप्रेवश प्रसाद, पूजारी गंगा प्रसाद यादव, लड़का के पिता महावीर नायक, लड़की के चाचा बौकू ठाकुर, सहित अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी