बिहार के इस गांव में पेड़ पर दिखा विशालकाय अजगर, देखकर दहशत में लोग

बिहार के मधुबनी जिले के मैनही गांव में खेत में मवेशी चराने गई एक औरत की नजर पास के एक पेड़ पर गई तो वह देखकर चीख पड़ी। अजगर को देखकर गांव के लोग दहशत में हैं।

By Kajal KumariEdited By: Publish:Wed, 16 Oct 2019 03:03 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 09:35 AM (IST)
बिहार के इस गांव में पेड़ पर दिखा विशालकाय अजगर, देखकर दहशत में लोग
बिहार के इस गांव में पेड़ पर दिखा विशालकाय अजगर, देखकर दहशत में लोग

मधुबनी, जेएनएन। जिले के लौकही प्रखंड के अंधरामठ थाना अंतर्गत कोसी के गर्भ में बसी नरेंद्रपुर पंचायत के मैनही गांव में खेत में मवेशी के लिए घास लेने गई एक औरत की नजर जब एक पेड़ पर गई तो उसकी चीख निकल गई। पेड़ पर विशालकाय अजगर बैठा था। उसने गांव में लोगों को जाकर ये बात बतायी तो लोग अजगर को देखने के लिए दौड़ पड़े। अजगर चुपचाप पेड़ से चिपका बैठा था। अजगर को देखकर लोगों के बीच दहशत व्याप्त है।

ग्रामीण विश्वंभर प्रसाद ने बताया कि गांव की जानकी देवी मवेशी के लिए घास काटने गई थी। अचानक उसकी नजर अजगर पर पड़ी। उसने शोर किया तो अगल-बगल के लोग पहुंचे। यह इस क्षेत्र की पहली घटना है। पहाड़ी नदी कोसी, त्रियुगा एवं घोरहदह से प्रभावित इस गांव में प्रथम बार अजगर को गांव में देखा गया है।

ग्रामीणों का मानना है कि इस वर्ष इस क्षेत्र मे आयी बाढ़ में पहाड़ के जंगल से यह अजगर यहां आ गया होगा। अजगर को देखने के लिए लोगों में कौतूहल था तो गांव की महिलाओं को बच्चों की चिंता। रात भर महिलाएं भयभीत रहीं।

बुधवार जब लोग उसे देखने पहुंचे तो अजगर वहां से निकल गया था। लोगों का अनुमान है कि अजगर बहुत दूर नहीं गया होगा। वन विभाग को इसकी तलाश करनी चाहिए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना थाना को भी दी है।

chat bot
आपका साथी