नाला का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों में आक्रोश

झंझारपुर के वार्ड सात में स्थित मच्छट्टा चौक के नजदीक मुख्य सड़क पर नाला का गंदा पानी उपलते देख लोगों में मंगलवार को आक्रोश देखा गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Nov 2018 11:57 PM (IST) Updated:Wed, 14 Nov 2018 11:57 PM (IST)
नाला का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों में आक्रोश
नाला का गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों में आक्रोश

मधुबनी । झंझारपुर के वार्ड सात में स्थित मच्छट्टा चौक के नजदीक मुख्य सड़क पर नाला का गंदा पानी उपलते देख लोगों में मंगलवार को आक्रोश देखा गया। आक्रोशित लोगों में दिनेश मंडल, अशोक जायसवाल, अशोक साह, दीपक चौधरी, ललित ठाकुर आदि ने बताया कि सड़क किनारे निर्मित बड़े नाला की सफाई विगत दो वर्षों से नहीं किया गया है। जिसके कारण नाला का गंदा पानी पक्की सड़क का सीना चीर बाहर आ उपलाने लगा है। लोगों का यह भी कहना था कि नपं प्रशासन द्वारा किए जा रहे सफाई का दावा मात्र सरकारी राशि की बंदरबांट तक रह गया है, धरातल पर नहीं।

chat bot
आपका साथी