पैक्स चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 13 दिसंबर को होगा चुनाव

मधुबनी। मधवापुर प्रखंड क्षेत्र के 13 पंचायतों में पैक्स चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक मधवापुर प्रखंड के पंचायत पैक्स का चुनाव तीसरे चरण में आगामी 13 दिसंबर को होना निर्धारित है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 11:39 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 11:39 PM (IST)
पैक्स चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 13 दिसंबर को होगा चुनाव
पैक्स चुनाव का कार्यक्रम घोषित, 13 दिसंबर को होगा चुनाव

मधुबनी। मधवापुर प्रखंड क्षेत्र के 13 पंचायतों में पैक्स चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार द्वारा घोषित कार्यक्रम के मुताबिक मधवापुर प्रखंड के पंचायत पैक्स का चुनाव तीसरे चरण में आगामी 13 दिसंबर को होना निर्धारित है। निर्वाचक पदाधिकारी सह बीडीओ बैभव कुमार ने बताया कि पैक्स चुनाव को लेकर सभी कार्यक्रम घोषित कर दिए गए हैं। 13 पंचायत वाले इस प्रखंड में कुल 156 पदों के लिए मतदान होना है। जिसमें एक अध्यक्ष एवं 11 सदस्यों के पद लिए चुनाव होगा। उन्होंने बताया की 16 नवंबर से 2 दिसंबर तक अभ्यर्थी नामजदगी का पर्चे निर्वाचन कोषांग से प्राप्त कर सकते हैं। वहीं 3 से 4 दिसंबर तक नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी। 6 दिसंबर को अपराह्न 3 बजे तक अभ्यार्थी नाम वापस ले सकते हैं। इसके अलावा विधि मान्य अभ्यार्थी को प्रपत्र ई 6 एवं ई 7 जारी होने के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। सभी पंचायतों में 12-12 पदों पर चुनाव होगा। एक अध्यक्ष एवं 11 सदस्य में पांच पद अनारक्षित है। इस पांच अनारक्षित पदों में से तीन पुरुष व दो पद महिला के लिए घोषित किया गया है। प्रबंधन समिति के छह आरक्षित पदों में से दो पिछड़ा वर्ग एवं दो पद अतिपिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित किए गए हैं। 13 अध्यक्ष एवं 143 सदस्यों के लिए आगामी 13 दिसंबर को चुनाव होगा। पैक्स चुनाव के कार्यक्रम घोषित होते चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है।

chat bot
आपका साथी