बाढ़ पीड़ितों पर राजनीति बंद करे विपक्ष : डॉ. राधेश्याम

मधुबनी। जदयू के जिला महासचिव डॉ. राधेश्याम यादव ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के मुद्दे पर विपक्ष ओछी राजनीति कर रहा है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 09:42 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 09:42 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों पर राजनीति बंद करे विपक्ष : डॉ. राधेश्याम
बाढ़ पीड़ितों पर राजनीति बंद करे विपक्ष : डॉ. राधेश्याम

मधुबनी। जदयू के जिला महासचिव डॉ. राधेश्याम यादव ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के मुद्दे पर विपक्ष ओछी राजनीति कर रहा है। विपक्ष खुद के कार्यकाल का स्मरण कर ले और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल को भी देख ले। अब बाढ़ पीड़ितों को कहीं गुहार लगाने की जरूरत नहीं पड़ती। बाढ़ पीड़ितों तक आसानी से सरकारी मदद पहुंचाई जा रही है। इस बार भी ढाई लाख से अधिक परिवारों के खाते में छह हजार रुपये की बाढ़ सहायता राशि भेजी गई है। बाढ़ राहत शिविरों में लोगों की सुविधाओं का ख्याल खुद मुख्यमंत्री रख रहे हैं। जिले के बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। डॉ. राधेश्याम ने बाढ़ राहत और बचाव कार्य के बेहतर कार्यान्वयन के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय की सराहना की है। कहा कि लोक कल्याणकारी राज्य के दायित्वों में आपदा प्रबंधन विभाग का महत्वपूर्ण स्थान है। इस चुनौती से आपदा प्रबंधन मंत्री बखूबी निपट रहे हैं। आम जनता की हिफाजत के साथ-साथ राहत और बचाव कार्यों की देखरेख में पूरा वक्त दे रहे हैं। ऐसे में विपक्ष को बाढ़ पीड़ितों पर राजनीति करने का हक नहीं है।

------------------------

chat bot
आपका साथी