मारपीट में एक घायल, प्राथमिकी दर्ज

मधुबनी। सकरी थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव में मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 03 Oct 2020 10:54 PM (IST) Updated:Sat, 03 Oct 2020 10:54 PM (IST)
मारपीट में एक घायल, प्राथमिकी दर्ज
मारपीट में एक घायल, प्राथमिकी दर्ज

मधुबनी। सकरी थाना क्षेत्र के सागरपुर गांव में मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया। इस संबंध में सकरी थाना में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार सागरपुर निवासी विदेशी सदाय सीता घरारी से काम करके वापस अपने घर लौट रहा था। रास्ते में बड़की पोखर के पश्चिम भिडा पर पहले से खड़े बेचना सदाय व रामदेव सदाय गालीगलौज करते हुए मारपीट करने लगा। मारपीट में आवेदक का सिर फट गया और खून बहने लगा। इस बीच आवेदक की पत्नी सोमनी देवी एवं उसकी मां पानो देवी बचाने के लिए आए तो उनके साथ भी मारपीट की गई। इस के बाद सुनील सदाय व जीवछी देवी भी आकर मारपीट करने लगे। बाद में अन्य लोगों की मदद से आवेदक को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंडौल में इलाज कराया गया। सकरी थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी