एक बार फिर चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

मधुबनी। स्थानीय बेनीपंट्टी थाना के बेनीपट्टी गांव के वार्ड दो में मानेश्वर मिश्र के बंद घर को चोरों ने निशाना बना लिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 01:12 AM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 06:08 AM (IST)
एक बार फिर चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी
एक बार फिर चोरों ने बंद घर को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

मधुबनी। स्थानीय बेनीपंट्टी थाना के बेनीपट्टी गांव के वार्ड दो में मानेश्वर मिश्र के बंद घर को चोरों ने निशाना बना लिया। मुख्य गेट सहित दो कमरे का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों के जेवरात व अन्य सामान पर हाथ साफ किया है। गृहस्वामी विगत दो माह से पटना में हैं और उनके घर में ताला लगा हुआ था। चोरों ने मुख्य गेट का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरों का ताला तोड़कर गोदरेज, पेटी, बक्सा व ट्रंक में रखे सोना-चांदी के जेवरात सहित अन्य सामानों की चोरी कर ली। शुक्रवार की सुबह जब मुख्य गेट खुला देखा तो अगल-बगल के लोगों ने उनके भाई व भतीजा को सूचना दी। घर पर लोग पहुंचे तो देखा की कमरे का ताला टूटा हुआ है व घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा हुआ है। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में चोरी की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन चोरी की घटनाएं हो रही है। चोर चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, लेकिन पुलिस चोरी की घटना पर अंकुश लगाने में विफल साबित हो रही है। चोरी की बढ़ती घटनाओं से लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। चोर लगातार बंद घरों व दुकानों को अपना निशाना बना रहे हैं। बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में चोरी के दो दर्जन से अधिक मामले हैं, जिसका पर्दाफाश नहीं हो सका है। इससे चोरों का हौसला बुलंद है। थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि चोरी की घटना के संबंध में कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

chat bot
आपका साथी