अब बच्चों के साथ धरना पर बैठे शिक्षक

मधुबनी। नियोजित शिक्षकों की हड़ताल शनिवार 13वें दिन भी जारी रही। आज विभिन्न बीआरसी पर नियोजित शिक्षक बच्चों के साथ धरना पर बैठे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Feb 2020 11:24 PM (IST) Updated:Sun, 01 Mar 2020 06:15 AM (IST)
अब बच्चों के साथ धरना पर बैठे शिक्षक
अब बच्चों के साथ धरना पर बैठे शिक्षक

मधुबनी। नियोजित शिक्षकों की हड़ताल शनिवार 13वें दिन भी जारी रही। आज विभिन्न बीआरसी पर नियोजित शिक्षक बच्चों के साथ धरना पर बैठे।

झंझारपुर : शिक्षकों को समान काम के बदले समान वेतन सरकार को देना होगा। यह उचित और न्यायपूर्ण मांग है। विपक्षी के नाते हम शिक्षकों का समर्थन सड़क से लेकर विधानसभा तक कर रहे हैं। ये बातें स्थानीय विधायक गुलाब यादव ने लखनौर बीआरसी पर शिक्षक संघर्ष समन्वय समिति द्वारा जारी धरना कार्यक्रम में शनिवार को कही। विधायक ने कहा कि हमारा संघर्ष आपके हित के लिए जारी रहेगा। धरना सभा में संघर्ष समन्वय समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार झा, धीरेंद्र कुमार, विश्वनाथ प्रसाद, मो. कुद्दुस, जिला पार्षद महावीर साह, अमित मिश्रा, अशोक सिंह आदि मौजूद थे।

बाबूबरही : सुरेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में शिक्षक बीआरसी भवन के बाहर धरने पर बैठे। वक्ताओं ने कहा कि सरकार के अड़ियल रूख के कारण शिक्षण कार्य बाधित हो रहा है। विधायक, विधानपार्षद व राज्यपाल से इस मामले में सरकार पर दवाब बनाने का आह्वान किया। सभा में नवल किशोर झा, रामउदगार यादव,सत्येंद्र कुमार पासवान, कृष्ण कुमार भारती,ध्रुवानंद, ओम प्रकाश यादव, सुनीता कुमारी, नीलम कुमारी, माधबी कुमारी, रूपा झा आदि ने विचार रखे। बेनीपट्टी : हड़ताली शिक्षकों ने अनिल कुमार साफी की अध्यक्षता में परिवार व बच्चों के साथ बीआरसी के समक्ष धरना दिया। कार्यक्रम का संचालन मो. मकसुद आलम एवं कविंद्र दत्त ने किया। वक्ताओं ने कहा कि नीतीश सरकार शिक्षकों के साथ भेदभाव बरत रही है। धरना को आशीष नारायण झा, अविनाश यादव, जानकी देवी, राकेश प्रधान, गिरिजानंद कुमार, चुन्नू, मो. सलीम, सचिन कुमार, ललित कुमार मिश्र, सुशील कुमार पासवान, देवचंद्र साफी, अनिल प्रसाद, राधारमन साह, अमित झा, मनोज कुमार, इंदल यादव, संजय सिंह, सुरेन्द्र पासवान, प्रभाश झा, रंधीर कुमार ने संबोधित किया। खजौली : स्थानीय बीआरसी के समक्ष धरना दिया गया। संघर्ष समन्वय समिति खजौली इकाई के संयोजक चंदेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में आयोजित धरना सभा को संबोधित करते हुए शिक्षकों ने कहा कि नियोजित शिक्षकों की लड़ाई सिर्फ वेतन की नहीं बल्कि मान सम्मान की भी है। प्रदीप कुमार के संचालन में आयोजित धरना सभा को रामवृक्ष राम, गीता कुमारी, राम परीक्षण यादव, राम उद्गार सिंह, अनिल साह, राशिंदर सहनी, कमल कामत, चंदेश्वर प्रसाद सिंह, सुरेश कुमार यादव, अमित सिंह आदि ने संबोधित किया। अंधराठाढ़ी : हड़ताली शिक्षकों ने मुख्यालय परिसर से रैली निकालकर सड़कों पर पैदल मार्च किया और नारे लगाए। इसमें उपेंद्र प्रसाद, काली कुमार झा, लाल बिहारी कामत, मो मुमता•ा, मुकेश कुमार झा, प्रकाश चंद्र झा, कृष्ण कुमार झा, दिनेश्वर राम, संजय झा, भोगेंद्र यादव, चंद्रशेखर मानव सहित सैकड़ों शिक्षकों ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी